1 Samuel 19:20 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab shaaul ne daud ke pakad lane ke liye doot bheje aur jab shaaul ke dooton ne naabiyon ke dal ko naboovat karate hua, aur shamooael ko unakee pradhaanata karate huae dekha, tab parameshvar ka atma un par chaddha, aur ve bhee naboovat karane lage.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शाऊल ने दाऊद को बन्दी बनाने के लिये लोगों को भेजा। किन्तु जब वे डेरों में आए तो उस समय नबियों का एक समूह भविष्यवाणी कर रहा था। शमूएल समूह का मार्ग दर्शन करता हुआ वहाँ खड़ा था। परमेश्वर की आत्मा शाऊल के दूतों पर उतरी और वे भविष्यवाणी करने लगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शाऊल ने दाऊद को बन्‍दी बनाने के लिए दूत भेजे। पर जब दूत वहां आए तब उन्‍होंने नबियों की सभा देखी। नबी नबूवत कर रहे थे। उन्‍होंने नबियों के मध्‍य शमूएल को खड़े हुए देखा। तब परमेश्‍वर का आत्‍मा शाऊल के दूतों पर उतरा, और वे भी नबूवत करने लगे।
Hindi Bible HHBD
तब शाऊल ने दाऊद के पकड़ लाने के लिये दूत भेजे; और जब शाऊल के दूतों ने नबियों के दल को नबूवत करते हुए, और शमूएल को उनकी प्रधानता करते हुए देखा, तब परमेश्वर का आत्मा उन पर चढ़ा, और वे भी नबूवत करने लगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब शाऊल ने दाऊद को पकड़ लाने के लिये दूत भेजे; और जब शाऊल के दूतों ने नबियों के दल को नबूवत करते हुए, और शमूएल को उनकी प्रधानता करते हुए देखा, तब परमेश्‍वर का आत्मा उन पर चढ़ा, और वे भी नबूवत करने लगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब शाऊल ने उन्हें बंदी बनाने के लिए अपने सेवक भेज दिए. वहां पहुंचकर उन्होंने शमुएल के नेतृत्व में भविष्यवक्ताओं के वृन्द को भविष्यवाणी के उन्माद में देखा, तो शाऊल के सेवक परमेश्वर के आत्मा से भर गए और वे भी भविष्यवाणी करने लगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब शाऊल ने दाऊद को पकड़ लाने के लिये दूत भेजे; और जब शाऊल के दूतों ने नबियों के दल को नबूवत करते हुए, और शमूएल को उनकी प्रधानता करते हुए देखा, तब परमेश्वर का आत्मा उन पर चढ़ा, और वे भी नबूवत करने लगे।