1 Samuel 19:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab vah ap hee rata ko chala, aur us bade gadhe par jo sekoo men haai pahunchakar poochhne laga, ki shamooael aur daud kahan haai? kisee ne kaha, ve to rama ke nabayot men haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अन्तत:, शाऊल स्वयं रामा पहुँचा। शाऊल सेकू में खलिहान के समीप एक बड़े कुँए के पास आया। शाऊल ने पूछा, “शमूएल और दाऊद कहाँ हैं?” लोगों ने उत्तर दिया, “रामा के निकट डेरे में।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: वह स्‍वयं रामाह नगर गया। वह खलियान के कुएं पर पहुंचा, जो नंगे टीले पर था। उसने किसी से पूछा, ‘शमूएल और दाऊद कहां हैं?’ उसने उत्तर दिया, ‘देखिए, वे रामाह नगर के नायोत मुहल्‍ले में हैं।’
Hindi Bible HHBD
तब वह आप ही राता को चला, और उस बड़े गड़हे पर जो सेकू में है पहुंचकर पूछने लगा, कि शमूएल और दाऊद कहां है? किसी ने कहा, वे तो रामा के नबायोत में हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब वह आप ही रामा को चला, और उस बड़े गड़हे पर जो सेकू में है पहुँचकर पूछने लगा, “शमूएल और दाऊद कहाँ हैं?” किसी ने कहा, “वे तो रामा के नबायोत* में हैं।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अंततः स्वयं शाऊल रामाह पहुंच गए. जब उन्होंने सेकू नामक स्थान पर विशाल कुएं के पास पहुंचकर यह पूछताछ की, “शमुएल और दावीद कहां मिलेंगे?” उन्हें बताया गया, “रामाह के नाइयोथ में.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब वह आप ही रामाह को चला, और उस बड़े गड्ढे पर जो सेकू में है पहुँचकर पूछने लगा, “शमूएल और दाऊद कहाँ है?” किसी ने कहा, “वे तो रामाह के नबायोत में हैं।”