1 Samuel 19:24 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur us ne bhee apane vasr utare, aur shamooael ke samhane naboovat karane laga, aur boomi par girakar din aur rat nanga pada raha. is karan se yah kahavat chalee, ki kya shaaul bhee naabiyon men se haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब शाऊल ने अपने वस्त्र उतारे। इस प्रकार शाऊल भी शमूएल के सामने भविष्यवाणी कर रहा था। शाऊल वहाँ सारे दिन और सारी रात नंगा लेटा रहा। यही कारण है कि लोग कहते हैं, “क्या शाऊल नबियों में से कोई एक है?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह शमूएल के सम्‍मुख भी नबूवत करता रहा। उसने अपने वस्‍त्र उतार दिए। वह दिन-भर और रात-भर वहीं नग्‍न पड़ा रहा। इस कारण लोगों में यह कहावत प्रचलित है: ‘क्‍या नबियों में शाऊल भी एक नबी है?’
Hindi Bible HHBD
और उस ने भी अपने वस्त्रा उतारे, और शमूएल के साम्हने नबूवत करने लगा, और भूमि पर गिरकर दिन और रात नंगा पड़ा रहा। इस कारण से यह कहावत चली, कि क्या शाऊल भी नबियों में से है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उसने भी अपने वस्त्र उतारे, और शमूएल के सामने नबूवत करने लगा, और भूमि पर गिरकर दिन और रात नंगा पड़ा रहा। इस कारण से यह कहावत चली, “क्या शाऊल भी नबियों में से है?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यहां तक कि उसने अपने वस्त्र उतार फैंके और शमुएल के सामने उन्माद में विवस्त्र होकर दिन और रात भविष्यवाणी करते रहा. यही कारण है कि वहां यह लोकोक्ति प्रचलित हो गई: “क्या, शाऊल भी भविष्यवक्ताओं में से एक है?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसने भी अपने वस्त्र उतारे, और शमूएल के सामने नबूवत करने लगा, और भूमि पर गिरकर दिन और रात नंगा पड़ा रहा। इस कारण से यह कहावत चली, “क्या शाऊल भी नबियों में से है?”