1 Samuel 19:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yonatan ne apane pita shaaul se daud kee prashansa karake us se kaha, ki he raja, apane das daud ka aparadhaee n ho kyonki us ne tera kuchh aparadha naheen kiya, varan usake sab kam tere bahut hit ke haain
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
योनातान ने अपने पिता शाऊल से बातें कीं। योनातान ने दाऊद के बारे में अच्छी बातें कहीं। योनातान ने कहा, “आप राजा हैं। दाऊद आपका सेवक है। दाऊद ने आपको कोई हानि नहीं पहुँचाई है। इसलिए उसके साथ कुछ बुरा न करें। दाऊद सदा आपके प्रति अच्छा रहा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
योनातन ने अपने पिता शाऊल से दाऊद के विषय में भली बातें कहीं। योनातन ने कहा, ‘महाराज, अपने सेवक दाऊद के प्रति पाप न करें! उसने आपके प्रति पाप नहीं किया है। उसके सब कार्यों से आप का बहुत हित हुआ है।
Hindi Bible HHBD
और योनातन ने अपने पिता शाऊल से दाऊद की प्रशंसा करके उस से कहा, कि हे राजा, अपने दास दाऊद का अपराधी न हो; क्योंकि उस ने तेरा कुछ अपराध नहीं किया, वरन उसके सब काम तेरे बहुत हित के हैं;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
योनातान ने अपने पिता शाऊल से दाऊद की प्रशंसा करके उससे कहा, “हे राजा, अपने दास दाऊद का अपराधी न हो; क्योंकि उसने तेरे विरुद्ध कोई अपराध नहीं किया, वरन् उसके सब काम तेरे बहुत हित के हैं;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
योनातन ने अपने पिता के सामने दावीद की प्रशंसा करते हुए कहना शुरू किया, “यह सही न होगा कि राजा अपने सेवक दावीद के विरुद्ध कोई पाप कर बैठें, क्योंकि दावीद ने तो आपके विरुद्ध कोई पाप नहीं किया है. इसके विपरीत दावीद के काम आपके लिए हितकर ही सिद्ध हुए हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
योनातान ने अपने पिता शाऊल से दाऊद की प्रशंसा करके उससे कहा, “हे राजा, अपने दास दाऊद का अपराधी न हो; क्योंकि उसने तेरे विरुद्ध कोई अपराध नहीं किया, वरन् उसके सब काम तेरे बहुत हित के हैं;