1 Samuel 19:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us ne apane praan par khelakar us palishtee ko mar dala, aur yahova ne samast israeliyon kee badee jay karai. ise dekhkar too anaandait hua tha aur too daud ko akaran marakar nirdosh ke koon ka papee kyon bane?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद अपने जीवन पर खेला था जब उसने पलिश्ती (गोलियत) को मारा था। यहोवा ने सारे इस्राएल के लिये एक बड़ी विजय प्राप्त की थी। आपने उसे देखा और आप उस पर बड़े प्रसन्न थे। आप दाऊद को हानि क्यों पहुँचाना चाहते हैं? वह निरपराध है। उसे मार डालने का कोई कारण नहीं है!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने अपने प्राण को हथेली पर रखकर पलिश्‍तियों का वध किया था। यों प्रभु ने समस्‍त इस्राएली जाति को एक महान विजय प्रदान की। आपने स्‍वयं उसको देखा, और आनन्‍द मनाया था। तब आप क्‍यों निर्दोष व्यक्‍ति के प्रति पाप करना चाहते हैं? क्‍यों आप दाऊद की अकारण हत्‍या करना चाहते हैं?’
Hindi Bible HHBD
उस ने अपने प्राण पर खेलकर उस पलिश्ती को मार डाला, और यहोवा ने समस्त इस्राएलियों की बड़ी जय कराई। इसे देखकर तू आनन्दित हुआ था; और तू दाऊद को अकारण मारकर निर्दोष के खून का पापी क्यों बने?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने अपने प्राण पर खेलकर उस पलिश्ती को मार डाला, और यहोवा ने समस्त इस्राएलियों की बड़ी जय कराई। इसे देखकर तू आनन्दित हुआ था; और तू दाऊद को अकारण मारकर निर्दोष के खून का पापी क्यों बने?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दावीद ने अपने प्राणों पर खेलकर उस फिलिस्तीनी का संहार किया है, जिससे याहवेह ने सारा इस्राएल को उल्लेखनीय छुड़ौती प्रदान की है. स्वयं आपने यह देखा और आप इससे खुश भी हुए. तब अकारण दावीद की हत्या कर आप निर्दोष के लहू के अपराधी क्यों होना चाह रहे हैं?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने अपने प्राण पर खेलकर उस पलिश्ती को मार डाला, और यहोवा ने समस्त इस्राएलियों की बड़ी जय कराई। इसे देखकर तू आनन्दित हुआ था; और तू दाऊद को अकारण मारकर निर्दोष के खून का पापी क्यों बने?”