1 Samuel 19:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab shaaul ne yonatan kee bat manakar yah shapath khai, ki yahova ke jeevan kee shapat, daud mar dala n jaaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शाऊल ने योनातान की बात सुनी। शाऊल ने प्रतिज्ञा की। शाऊल ने कहा, “यहोवा के अस्तित्व के अटल सत्य की तरह, दाऊद भी मारा नहीं जाएगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शाऊल ने योनातन की बात सुनी। उसने शपथ खाई, ‘जीवन्त प्रभु की सौगन्ध! मैं दाऊद की हत्या नहीं करूंगा।’
Hindi Bible HHBD
तब शाऊल ने योनातन की बात मानकर यह शपथ खाई, कि यहोवा के जीवन की शपथ, दाऊद मार डाला न जाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब शाऊल ने योनातान की बात मानकर यह शपथ खाई, “यहोवा के जीवन की शपथ, दाऊद मार डाला न जाएगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शाऊल ने योनातन के द्वारा प्रस्तुत तर्कों पर विचार किया, और यह शपथ ली: “जीवित याहवेह की शपथ, उसकी हत्या न की जाएगी.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब शाऊल ने योनातान की बात मानकर यह शपथ खाई, “यहोवा के जीवन की शपथ, दाऊद मार डाला न जाएगा।”