1 Samuel 19:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab fir ladai hone lagee aur daud jakar paalishtaiyon se lada, aur unhen badee mar se mara, aur ve usake samhane se bhag gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
युद्ध फिर आरम्भ हुआ और दाऊद पलिश्तियों से युद्ध करने गया। उसने पलिश्तियों को हराया और वे उसके आगे भाग खड़े हुए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस्राएलियों और पलिश्तियों में पुन: युद्ध छिड़ गया। दाऊद युद्ध करने गया। वह पलिश्तियों से लड़ा। उसने उनका महासंहार किया। अत: वे उसके सामने से भाग गए।
Hindi Bible HHBD
तब फिर लड़ाई होने लगी; और दाऊद जाकर पलिश्तियों से लड़ा, और उन्हें बड़ी मार से मारा, और वे उसके साम्हने से भाग गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब लड़ाई फिर होने लगी; और दाऊद जाकर पलिश्तियों से लड़ा, और उन्हें बड़ी मार से मारा, और वे उसके सामने से भाग गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एक बार फिर युद्ध शुरू हो गया. दावीद ने जाकर फिलिस्तीनियों से युद्ध किया और उन पर ऐसा प्रबल संहार किया कि उनके पैर उखड़ गए और वे पीठ दिखाकर भाग खड़े हुए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब लड़ाई फिर होने लगी; और दाऊद जाकर पलिश्तियों से लड़ा, और उन्हें बड़ी मार से मारा, और वे उसके सामने से भाग गए।