1 Samuel 2:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
use kadahee, va handee, va hande, va tasale ke bheetar dalata tha aur jitana mans kantte men lag jata tha utana yajak ap leta tha. yon hee ve shaeelo men sare israeliyon se kiya karate the jo vahan ate the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
याजक के सेवक को काँटे को बर्तन या पतीले में डालना चाहिए। काँटें से जो कुछ बर्तन के बाहर लाये वह माँस याजक का होगा। यह याजकों द्वारा उन इस्राएलियों के लिये किया जाना चाहिये जो शीलो में बलि भेंट करने आयें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब मांस कड़ाही, देगची, हण्‍डा अथवा हण्‍डी में पकने लगता तब सेवक त्रिशूल को उस में चुभोता था। जो मांस त्रिशूल में लग जाता, वह पुरोहित ले लेता था। शिलोह में आने वाले हरएक इस्राएली के साथ ऐसा ही व्‍यवहार किया जाता था।
Hindi Bible HHBD
उसे कड़ाही, वा हांडी, वा हंडे, वा तसले के भीतर डालता था; और जितना मांस कांटे में लग जाता था उतना याजक आप लेता था। यों ही वे शीलो में सारे इस्राएलियों से किया करते थे जो वहां आते थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसे कड़ाही, या हंडी, या हंडे, या तसले के भीतर डालता था; और जितना मांस काँटे में लग जाता था उतना याजक आप ले लेता था। ऐसा ही वे शीलो में सारे इस्राएलियों से किया करते थे जो वहाँ आते थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह इसे बर्तन में डालकर चुभोता था और जितना मांस तीन तरफा कांटा में लगा हुआ आता था, उसे पुरोहित अपने लिए रख लेता था. ऐसा वे शीलो नगर में आए सभी इस्राएलियों के साथ करते थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसे कड़ाही, या हाण्डी, या हँडे, या तसले के भीतर डालता था; और जितना माँस काँटे में लग जाता था उतना याजक आप ले लेता था। ऐसा ही वे शीलो में सारे इस्राएलियों से किया करते थे जो वहाँ आते थे।