1 Samuel 2:19 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur usakee mata prati varsha usake liye aek chhotta sa baga banakar jab apane paati ke sang praati varsha kee melabaali chaddhane atee thee tab bage ko usake pas laya karatee thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हर वर्ष शमूएल की माँ एक छोटा चोंगा शमूएल के लिये बनाती थी। वह हर वर्ष जब अपने पति के साथ बलि—भेंट करने शीलो जाती थी तो वह छोटा चोंगा शमूएल के लिये ले जाती थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसकी माँ उसके लिए प्रति वर्ष एक छोटा लबादा बनाती थी। जब वह अपने पति के साथ वार्षिक बलि चढ़ाने के लिए शिलोह जाती तब उसको शमूएल के पास ले जाती थी।
Hindi Bible HHBD
और उसकी माता प्रति वर्ष उसके लिये एक छोटा सा बागा बनाकर जब अपने पति के संग प्रति वर्ष की मेलबलि चढ़ाने आती थी तब बागे को उसके पास लाया करती थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उसकी माता प्रति वर्ष उसके लिये एक छोटा सा बागा बनाकर, जब अपने पति के संग प्रति वर्ष की मेलबलि चढ़ाने आती थी तब बागे को उसके पास लाया करती थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब उनकी माता अपने पति के साथ वार्षिक बलि चढ़ाने के लिए वहां आती थी, वह बालक शमुएल के लिए नियमित रूप से ऐसे वस्त्र बनाकर लाया करती थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसकी माता प्रतिवर्ष उसके लिये एक छोटा सा बागा बनाकर जब अपने पति के संग प्रतिवर्ष की मेलबलि चढ़ाने आती थी तब बागे को उसके पास लाया करती थी।