1 Samuel 2:20 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur aelee ne aelkana aur usakee patnee ko ashaeervad dekar kaha, yahova is arpan kiae huae balak kee santee jo usako arpan kiya gaya haai tujh ko is patnee ke vansh de tab ve apane yahan chale gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एली, एल्काना और उसकी पत्नी को आशीर्वाद देता था। एली ने कहा, “यहोवा तुम्हें हन्ना द्वारा सन्तान देकर बदला दे। ये बच्चे उस लड़के का स्थान लेंगे जिसके लिये हन्ना ने प्रार्थना की थी और यहोवा को दिया था।” तब एल्काना और हन्ना घर लौटे, और
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पुरोहित एली एलकानाह और उसकी पत्‍नी हन्नाह को आशीर्वाद देता, और यह कहता था, ‘जो पुत्र इस स्‍त्री ने प्रभु को अर्पित किया है, उसके स्‍थान पर प्रभु तुम्‍हें इस स्‍त्री के द्वारा संतति प्रदान करे।’ उसके बाद वे अपने घर चले जाते थे।
Hindi Bible HHBD
और एली ने एल्काना और उसकी पत्नी को आशीर्वाद देकर कहा, यहोवा इस अर्पण किए हुए बालक की सन्ती जो उसको अर्पण किया गया है तुझ को इस पत्नी के वंश दे; तब वे अपने यहां चले गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
एली ने एल्काना और उसकी पत्नी को आशीर्वाद देकर कहा, “यहोवा इस बालक के बदले जो उसको अर्पण किया गया है तुझ को इस पत्नी से वंश दे;” तब वे अपने यहाँ चले गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एलकाना तथा उनकी पत्नी के लिए एली इस प्रकार के आशीर्वाद दिया करते थे: “याहवेह तुम्हारे लिए इस स्त्री के द्वारा संतान प्रदान करें, कि जिस बालक को इसने याहवेह को समर्पित किया है, उसका खालीपन भर जाए.” तब वे अपने घर लौट जाते थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
एली ने एल्काना और उसकी पत्नी को आशीर्वाद देकर कहा, “यहोवा इस अर्पण किए हुए बालक के बदले जो उसको अर्पण किया गया है तुझको इस पत्नी से वंश दे;” तब वे अपने यहाँ चले गए।