1 Samuel 2:24 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he mere betto, aeesa n karo, kyonaki jo samachar mere sunane men ata haai vah achchha naheen tum to yahova kee praja se aparadha karate ho.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पुत्रो, इन बुरे कामों को मत करो। यहोवा के लोग तुम्हारे विषय में बुरी बातें कह रहे हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
नहीं, मेरे पुत्रो! जिन बातों को प्रभु के लोग सर्वत्र फैला रहे हैं, और जिन्‍हें मैं सुन रहा हूँ, वे अच्‍छी नहीं है।
Hindi Bible HHBD
हे मेरे बेटों, ऐसा न करो, क्योंकि जो समाचार मेरे सुनने में आता है वह अच्छा नहीं; तुम तो यहोवा की प्रजा से अपराध कराते हो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे मेरे बेटो, ऐसा न करो; क्योंकि जो समाचार मेरे सुनने में आता है वह अच्छा नहीं; तुम तो यहोवा की प्रजा से अपराध कराते हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मेरे पुत्रो, यह गलत है. आज याहवेह की प्रजा में तुम्हारे किए हुए कामों की ख़बर जो फैली है, वह ठीक नहीं है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे मेरे बेटों, ऐसा न करो, क्योंकि जो समाचार मेरे सुनने में आता है वह अच्छा नहीं; तुम तो यहोवा की प्रजा से अपराध कराते हो।