1 Samuel 20:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir daud rama ke nabayot se bhaga, aur yonatan ke pas jakar kahane laga, maain ne kya kiya haai? mujh se kya pap hua? maain ne tere pita kee draashtti men aeesa kaun sa aparadha kiya haai, ki vah mere praan kee khoj men rahata haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद रामा के निकट के डेरे से भाग गया। दाऊद योनातान के पास पहुँचा और उससे पूछा, “मैंने कौन सी गलती की है? मेरा अपराध क्या है? तुम्हारा पिता मुझे मारने का प्रयत्न क्यों कर रहा है?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दाऊद रामाह नगर के नायोत मुहल्‍ले से भागा। वह योनातन के सम्‍मुख पहुंचा। उसने योनातन से कहा, ‘मैंने क्‍या किया है? मेरा दोष क्‍या है? तुम्‍हारे पिता की दृष्‍टि में मेरा पाप क्‍या है कि वह मेरे प्राण की खोज में हैं?’
Hindi Bible HHBD
फिर दाऊद रामा के नबायोत से भागा, और योनातन के पास जाकर कहने लगा, मैं ने क्या किया है? मुझ से क्या पाप हुआ? मैं ने तेरे पिता की दृष्टि में ऐसा कौन सा अपराध किया है, कि वह मेरे प्राण की खोज में रहता है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर दाऊद रामा के नबायोत से भागा, और योनातान के पास जाकर कहने लगा, “मैं ने क्या किया है? मुझ से क्या पाप हुआ? मैं ने तेरे पिता की दृष्‍टि में ऐसा कौन सा अपराध किया है, कि वह मेरे प्राण की खोज में रहता है?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दावीद रामाह के नाइयोथ से भी भागे. उन्होंने योनातन के पास आकर उनसे पूछा, “क्या किया है मैंने, बताओ? कहां हुई है मुझसे भूल? क्या अपराध किया है मैंने तुम्हारे पिता का, जो वह आज मेरे प्राणों के प्यासे हो गए हैं?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर दाऊद रामाह के नबायोत से भागा, और योनातान के पास जाकर कहने लगा, “मैंने क्या किया है? मुझसे क्या पाप हुआ? मैंने तेरे पिता की दृष्टि में ऐसा कौन सा अपराध किया है, कि वह मेरे प्राण की खोज में रहता है?”