1 Samuel 20:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur yonatan daud se praem rakhta tha, aur us ne usako fir shapath khailai kyonki vah us ne apane praan ke barabar praem rakhta tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब योनातान ने दाऊद से कहा कि वह उसके प्रति प्रेम की प्रतिज्ञा को दुहराये। योनातान ने यह इसलिए किया क्योंकि वह दाऊद से उतना ही प्रेम करता था जितना अपने आप से।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
योनातन ने अपने प्रेम का वास्‍ता देकर दाऊद को पुन: शपथ खिलाई, क्‍योंकि वह उसे अपने प्राण के सदृश प्रेम करता था।
Hindi Bible HHBD
और योनातन दाऊद से प्रेम रखता था, और उस ने उसको फिर शपथ खिलाई; क्योंकि वह उस ने अपने प्राण के बारबर प्रेम रखता था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और योनातान दाऊद से प्रेम रखता था, और उसने उसको फिर शपथ खिलाई; क्योंकि वह उससे अपने प्राण के बराबर प्रेम रखता था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एक बार फिर योनातन ने दावीद के साथ शपथ ली, क्योंकि दावीद उन्हें बहुत ही प्रिय थे. वस्तुतः योनातन को दावीद अपने ही प्राणों के समान प्रिय थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और योनातान दाऊद से प्रेम रखता था, और उसने उसको फिर शपथ खिलाई; क्योंकि वह उससे अपने प्राण के बराबर प्रेम रखता था।