1 Samuel 20:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
us ne us se kaha, aeesee bat naheen haai too mara n jaega. sun, mera pita mujh ko bina jataae n to koi bada kam karata haai aur n koi chhotta fir vah aeesee bat ko mujh se kyon chhpaiaega? aeesee koi bat naheen haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
योनातान ने उत्तर दिया, “मेरे पिता तुमको मारने का प्रयत्न नहीं कर रहे हैं! मेरे पिता मुझसे पहले कहे बिना कुछ नहीं करते। यह महत्वपूर्ण नहीं कि वह बात बहुत महत्वपूर्ण हो या तुच्छ, मेरे पिता सदा मुझे बताते हैं। मेरे पिता मुझसे यह बताने से क्यों इन्कार करेंगे कि वे तुमको मार डालना चाहते हैं? नहीं, यह सत्य नहीं है!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
योनातन ने उससे कहा, ‘नहीं, तुम ऐसा क्यों सोचते हो? वह तुम्हारी हत्या नहीं कर सकते। देखो, मेरे पिता बिना मुझे बताए, कोई काम नहीं करते; फिर चाहे वह बड़ा काम हो अथवा छोटा। तब मेरे पिता मुझसे यह बात क्यों छिपाएंगे? नहीं, तुम्हारी यह बात सच नहीं है!’
Hindi Bible HHBD
उस ने उस से कहा, ऐसी बात नहीं है; तू मारा न जाएगा। सुन, मेरा पिता मुझ को बिना जताए न तो कोई बड़ा काम करता है और न कोई छोटा; फिर वह ऐसी बात को मुझ से क्यों छिपाएगा? ऐसी कोई बात नहीं है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने उससे कहा, “ऐसी बात नहीं है; तू मारा न जाएगा। सुन, मेरा पिता मुझ को बिना बताए न तो कोई बड़ा काम करता है और न कोई छोटा; फिर वह ऐसी बात को मुझ से क्यों छिपाएगा? ऐसी कोई बात नहीं है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“असंभव!” योनातन ने उनसे कहा. “यह हो ही नहीं सकता कि तुम्हारी हत्या हो! मेरे पिता साधारण असाधारण कोई भी काम बिना मुझे बताए करते ही नहीं. भला इस विषय को वे मुझसे क्यों छिपाएंगे? नहीं. यह असंभव है!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने उससे कहा, “ऐसी बात नहीं है; तू मारा न जाएगा। सुन, मेरा पिता मुझ को बिना बताए न तो कोई बड़ा काम करता है और न कोई छोटा; फिर वह ऐसी बात को मुझसे क्यों छिपाएगा? ऐसी कोई बात नहीं है।”