1 Samuel 20:21 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir maain apane tthaluae chhokare ko yah kahakar bhejoonga, ki jakar teeron ko ddoonddh le a. yadi maain us chhokare se safa safa kahoo, ki dekh teer idhar teree is alang par haai, to too use le a, kyonaki yahova ke jeevan kee shapat, tere liye kushal ko chhod aur kuchh n hoga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब मैं, बाणों का पता लगाने के लिये, अपने शस्त्रवाहक लड़के से जाने के लिये कहूँगा। यदि सब कुछ ठीक होगा तो मैं लड़के से कहूँगा, ‘तुम बहुत दूर निकल गए हो! बाण मेरे करीब ही है। लौटो और उन्हें उठा लाओ।’ यदि मैं ऐसा कहूँ तो तुम छिपने के स्थान से बाहर आ सकते हो। मैं वचन देता हूँ कि जैसे यहोवा शाश्वत है वैसे ही तुम सुरक्षित हो। कोई भी खतरा नहीं है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तत्पश्चात् मैं एक लड़के को भेजूंगा। मैं उससे यह कहूंगा, “जा, तीर को ढूंढ़!” परन्तु यदि मैं यह कहूंगा, “देख, तीर इस ओर है। उसको उठा’,’ तो तुम आ जाना। जैसे यह बात सच है कि प्रभु जीवित है, वैसे ही तुम निस्सन्देह सुरक्षित होगे, और खतरे की कोई बात नहीं होगी।
Hindi Bible HHBD
फिर मैं अपने टहलुए छोकरे को यह कहकर भेजूंगा, कि जाकर तीरों को ढूंढ ले आ। यदि मैं उस छोकरे से साफ साफ कहूं, कि देख तीर इधर तेरी इस अलंग पर हैं, तो तू उसे ले आ, क्योंकि यहोवा के जीवन की शपथ, तेरे लिये कुशल को छोड़ और कुछ न होगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर मैं अपने टहलुए लड़के को यह कहकर भेजूँगा, कि जाकर तीरों को ढूँढ़ ले आ। यदि मैं उस लड़के से साफ साफ कहूँ, ‘देख, तीर इधर तेरे इस ओर है, तू उसे ले आ,’ तो तू आ जाना, क्योंकि यहोवा के जीवन की शपथ, तेरे लिये कुशल को छोड़ और कुछ न होगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब मैं लड़के को उन बाणों के पीछे भेजूंगा, मैं कहूंगा, ‘जाकर बाण खोज लाओ.’ और तब यदि मैं लड़के से कहूं, ‘वह देखो, बाण तुम्हारे इसी ओर हैं,’ ले आओ उन्हें, तब तुम यहां लौट आना, क्योंकि जीवन्त याहवेह की शपथ, तुम्हारे लिए कोई जोखिम न होगा और तुम पूर्णतः सुरक्षित हो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर मैं अपने टहलुए लड़के को यह कहकर भेजूँगा, कि जाकर तीरों को ढूँढ़ ले आ। यदि मैं उस लड़के से साफ-साफ कहूँ, ‘देख, तीर इधर तेरे इस ओर हैं,’ तू उसे ले आ, तो तू आ जाना क्योंकि यहोवा के जीवन की शपथ, तेरे लिये कुशल को छोड़ और कुछ न होगा।