1 Samuel 20:22 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu yadi maain chhokare se yon kahoo, ki sun, teer udhar tere us alang par haai, to too chala jana, kyonki yahova ne tujhe vida kiya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु यदि खतरा होगा तो मैं लड़के से कहूँगा। ‘बाण बहुत दूर है, जाओ और उन्हें लाओ।’ यदि मैं ऐसा कहूँ तो तुम्हें चले जाना चाहिये। यहोवा तुम्हें दूर भेज रहा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्तु यदि मैं लड़के से यह बात कहूंगा, “देख, तीर तेरे आगे है,” तो तुम चले जाना। तुम समझ लेना कि प्रभु तुम्हें भेजना चाहता है।
Hindi Bible HHBD
परन्तु यदि मैं छोकरे से यों कहूं, कि सुन, तीर उधर तेरे उस अलंग पर है, तो तू चला जाना, क्योंकि यहोवा ने तुझे विदा किया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु यदि मैं लड़के से यों कहूँ, ‘सुन, तीर उधर तेरे उस ओर है,’ तो तू चले जाना, क्योंकि यहोवा ने तुझे विदा किया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मगर यदि मैं लड़के से यह कहूं, ‘सुनो! बाण तुम्हारी दूसरी ओर हैं,’ तब तुम्हें भागना होगा, क्योंकि याहवेह ने तुम्हें दूर भेजना चाहा है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु यदि मैं लड़के से यह कहूँ, ‘सुन, तीर उधर तेरे उस ओर हैं,’ तो तू चले जाना, क्योंकि यहोवा ने तुझे विदा किया है।