1 Samuel 20:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir daud ne shapath khakar kaha, tera pita nishchay janata haai ki tere anugrah kee draashtti mujh par haai aur vah sochata hoga, ki yonatan is bat ko n janane paa, aeesa n ho ki vah khedit ho jaae. parantu yahova ke jeevan kee shapath aur tere jeevan kee shapat, ni:sandeh, mere aur mratyu ke beech dg hee bhr ka antar haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु दाऊद ने उत्तर दिया, “तुम्हारे पिता अच्छी तरह जानते हैं कि मैं तुम्हारा मित्र हूँ। तुम्हारे पिता ने अपने मन में यह सोचा है, ‘योनातान को इस विषय में जानकारी नहीं होनी चाहिये। यदि वह जानेगा तो दाऊद से कह देगा।’ किन्तु जैसे यहोवा का होना सत्य है और तुम जीवित हो, उसी प्रकार यह भी सत्य है कि मैं मृत्यु के बहुत निकट हूँ!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दाऊद ने शपथ खाई। उसने कहा, ‘तुम्‍हारे पिता यह बात अच्‍छी तरह जानते हैं कि मैंने तुम्‍हारी कृपा-दृष्‍टि प्राप्‍त की है। वह यह सोचते हैं: योनातन को निश्‍चय ही इस बात का पता नहीं चलना चाहिए। अन्‍यथा उसे दु:ख होगा। जैसे यह सच है कि प्रभु जीवित है और तुम जीवित हो, वैसे ही मेरी बात भी सच है: मेरे और मृत्‍यु के बीच केवल एक कदम का अन्‍तर रह गया है।’
Hindi Bible HHBD
फिर दाऊद ने शपथ खाकर कहा, तेरा पिता निश्चय जानता है कि तेरे अनुग्रह की दृष्टि मुझ पर है; और वह सोचता होगा, कि योनातन इस बात को न जानने पाए, ऐसा न हो कि वह खेदित हो जाए। परन्तु यहोवा के जीवन की शपथ और तेरे जीवन की शपथ, नि:सन्देह, मेरे और मृत्यु के बीच डग ही भर का अन्तर है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर दाऊद ने शपथ खाकर कहा, “तेरा पिता निश्‍चय जानता है कि तेरे अनुग्रह की दृष्‍टि मुझ पर है; और वह सोचता होगा, कि योनातान इस बात को न जानने पाए, ऐसा न हो कि वह खेदित हो जाए। परन्तु यहोवा के जीवन की शपथ और तेरे जीवन की शपथ, नि:सन्देह, मेरे और मृत्यु के बीच डग ही भर का अन्तर है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दावीद ने शपथ लेकर कहा, “तुम्हारे पिता को तुम्हारे और मेरे गहरे संबंधों का पूर्ण पता है, ‘तब उन्होंने यह सही समझा है कि इस विषय में तुम्हें कुछ भी जानकारी न हो, अन्यथा तुम दुःखी विचलित हो जाओगे.’ जीवन्त याहवेह तथा तुम्हारी शपथ, मेरी मृत्यु मुझसे सिर्फ एक पग ही दूर है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर दाऊद ने शपथ खाकर कहा, “तेरा पिता निश्चय जानता है कि तेरे अनुग्रह की दृष्टि मुझ पर है; और वह सोचता होगा, कि योनातान इस बात को न जानने पाए, ऐसा न हो कि वह खेदित हो जाए। परन्तु यहोवा के जीवन की शपथ और तेरे जीवन की शपथ, निःसन्देह, मेरे और मृत्यु के बीच डग ही भर का अन्तर है।”