1 Samuel 20:30 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab shaaul ka kop yonatan par bhdk utta, aur us ne us se kaha, he kuttlai rajadraehee ke putra, kya maain naheen janata ki tera man to yishau ke putra par laga haai? isee se teree asha ka toottna aur teree mata ka anadar hee hoga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शाऊल योनातान पर बहुत क्रोधित हुआ। उसने योनातान से कहा, “तुम उस एक दासी के पुत्र हो, जो आज्ञा पालन करने से इन्कार करती है और तुम ठीक उसी तरह के हो। मैं जानता हूँ कि तुम दाऊद के पक्ष में हो। तुम अपनी माँ और अपने लिये लज्जा का कारण हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब शाऊल की क्रोधाग्‍नि योनातन के प्रति भड़क उठी। उसने योनातन से कहा, ‘ओ पथभ्रष्‍ट विद्रोही मां के पुत्र! क्‍या मैं यह बात नहीं जानता हूँ कि तूने अपना मूंह काला करने के लिए, अपनी मां से व्‍यभिचार कराने के लिए यिशय के पुत्र के साथ सांठ-गांठ की है।
Hindi Bible HHBD
तब शाऊल का कोप योनातन पर भड़क उठा, और उस ने उस से कहा, हे कुटिला राजद्रोही के पुत्रा, क्या मैं नहीं जानता कि तेरा मन तो यिशै के पुत्रा पर लगा है? इसी से तेरी आशा का टूटना और तेरी माता का अनादर ही होगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब शाऊल का कोप योनातान पर भड़क उठा, और उसने उससे कहा, “हे कुटिला राजद्रोही के पुत्र, क्या मैं नहीं जानता कि तेरा मन तो यिशै के पुत्र पर लगा है? इस से तेरी आशा का टूटना और तेरी माता का अनादर ही होगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह सुनते ही योनातन पर शाऊल का क्रोध भड़क उठा, वह कहने लगे, “भ्रष्‍ट और विद्रोही स्त्री की संतान! क्या मैं समझ नहीं रहा, कि तूने अपनी लज्जा तथा अपनी मां की लज्जा के लिए यिशै के पुत्र का पक्ष ले रहा है?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब शाऊल का कोप योनातान पर भड़क उठा, और उसने उससे कहा, “ हे कुटिला राजद्रोही के पुत्र #, क्या मैं नहीं जानता कि तेरा मन तो यिशै के पुत्र पर लगा है? इसी से तेरी आशा का टूटना और तेरी माता का अनादर ही होगा।