1 Samuel 20:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yaadi vah yon kahe, ki achchha! tab to tere das ke liye kushal hoga parantu yadi usaka kop bahut bhdk utte, to jan lena ki us ne burai ttanee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यदि तुम्हारे पिता कहते हैं, ‘बहुत अच्छा हुआ,’ तो मैं सुरक्षित हूँ। किन्तु यदि तुम्हारे पिता क्रोधित होते हैं तो समझो कि मेरा बुरा करना चाहते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि तुम्हारे पिता यह उत्तर देंगे: “अच्छा!” तो तुम्हारे इस सेवक का भला होगा। परन्तु यदि वह तुम्हारी बात सुनकर नाराज होंगे, तो तुम जान लेना कि वह मेरा अनिष्ट करने का निश्चय कर चुके हैं।
Hindi Bible HHBD
यदि वह यों कहे, कि अच्छा! तब तो तेरे दास के लिये कुशल होगा; परन्तु यदि उसका कोप बहुत भड़क उठे, तो जान लेना कि उस ने बुराई ठानी है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यदि वह यों कहे, ‘अच्छा!’ तब तो तेरे दास के लिये कुशल होगा; परन्तु यदि उसका क्रोध बहुत भड़क उठे, तो जान लेना कि उसने बुराई ठानी है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यदि तुम्हारे पिता कहें, ‘ठीक है,’ कोई बात नहीं, तब इसका मतलब होगा कि तुम्हारा सेवक सुरक्षित है. मगर यदि यह सुनते ही वह क्रुद्ध हो जाएं, तो यह समझ लेना कि उन्होंने मेरा बुरा करने का निश्चय कर लिया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यदि वह यह कहे, ‘अच्छा!’ तब तो तेरे दास के लिये कुशल होगा; परन्तु यदि उसका क्रोध बहुत भड़क उठे, तो जान लेना कि उसने बुराई ठानी है।