1 Samuel 21:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur daud nob ko aheemelek yajak ke pas aya aur aheemelek daud se bhentt karane ko thrathrata hua nikala, aur us se poochha, kya karan haai ki too akela haai, aur tere sath koi naheen?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब दाऊद चला गया और योनातान नगर को लौट गया। दाऊद नोब नामक नगर में याजक अहीमेलेक से मिलने गया। अहीमेलेक दाऊद से मिलने बाहर गया। अहीमेलेक भय से काँप रहा था। अहीमेलेक ने दाऊद से पूछा, “तुम अकेले क्यों हो? तुम्हारे साथ कोई व्यक्ति क्यों नहीं है?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दाऊद नोब नगर में आया। वह पुरोहित अहीमेलक के पास गया। अहीमेलक दाऊद से भेंट करने निकला। वह डर से कांप रहा था। उसने दाऊद से पूछा, ‘आप अकेले क्यों हैं? आपके साथ एक भी सैनिक नहीं है?’
Hindi Bible HHBD
और दाऊद नोब को अहीमेलेक याजक के पास आया; और अहीमेलेक दाऊद से भेंट करने को थरथराता हुआ निकला, और उस से पूछा, क्या कारण है कि तू अकेला है, और तेरे साथ कोई नहीं?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब दाऊद नोब को गया और अहीमेलेक याजक के पास आया; और अहीमेलेक दाऊद से भेंट करने को थरथराता हुआ निकला, और उससे पूछा, “क्या कारण है कि तू अकेला है, और तेरे साथ कोई नहीं?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वहां से दावीद नोब नगर में पुरोहित अहीमेलेख से भेंटकरने पहुंचे, बहुत ही भयभीत अहीमेलेख कांपते हुए दावीद से भेंटकरने आए और उनसे प्रश्न किया, “आप अकेले! और कोई नहीं है आपके साथ?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब दाऊद नोब # को गया और अहीमेलेक याजक के पास आया; और अहीमेलेक दाऊद से भेंट करने को थरथराता हुआ निकला, और उससे पूछा, “क्या कारण है कि तू अकेला है, और तेरे साथ कोई नहीं?”