1 Samuel 21:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur akeesh ke karmachaariyon ne akeesh se kaha, kya vah us desh ka raja daud naheen haai? kya logon ne usee ke vishay nachate nachate aek doosare ke sath yah gana n gaya tha, ki shaaul ne hajaron ko, aur daud ne lakhon ko mara haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
आकीश के अधिकारियों को यह अच्छा नहीं लगा। उन्होंने कहा, “यह इस्राएल प्रदेश का राजा दाऊद है। यही वह व्यक्ति है जिसका गीत इस्राएली गाते हैं। वे नाचते हैं और यह गीत गाते है: “शाऊल ने हजारों शत्रुओं को मारा दाऊद ने दसियों हजार शत्रुओं को मारा!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आकीश के कर्मचारियों ने राजा से कहा, ‘क्या यह दाऊद अपने देश का राजा नहीं हैं? क्या इन्हीं के सम्मान में लोग नाचते हुए यह गीत नहीं गाते: “शाऊल ने मारा हजारों को, पर दाऊद ने मारा लाखों को!”?’
Hindi Bible HHBD
और आकीश के कर्मचारियों ने आकीश से कहा, क्या वह उस देश का राजा दाऊद नहीं है? क्या लोगों ने उसी के विषय नाचते नाचते एक दूसरे के साथ यह गाना न गया था, कि शाऊल ने हजारों को, और दाऊद ने लाखों को मारा है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और आकीश के कर्मचारियों ने आकीश से कहा, “क्या वह उस देश का राजा दाऊद नहीं है? क्या लोगों ने उसी के विषय नाचते नाचते एक दूसरे के साथ यह गाना न गाया था कि, ‘शाऊल ने हज़ारों को, और दाऊद ने लाखों को मारा है’?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आकीश के अधिकारियों में कौतुहल उत्पन्न हो गया था: “क्या यह दावीद, अपने ही देश का राजा नहीं है? यही तो वह व्यक्ति है, जिसके विषय में स्त्रियों ने नृत्य करते हुए प्रशंसागीत गाया था: “ ‘शाऊल ने हज़ार शत्रुओं का संहार किया, मगर दावीद ने दस हज़ारों का’?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और आकीश के कर्मचारियों ने आकीश से कहा, “क्या वह उस देश का राजा दाऊद नहीं है? क्या लोगों ने उसी के विषय नाचते-नाचते एक दूसरे के साथ यह गाना न गया था, ‘शाऊल ने हजारों को, और दाऊद ने लाखों को मारा है?’”