1 Samuel 21:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir daud ne aheemelek se poochha, kya yahan tere pas koi bhala v talavar naheen haai? kyonki mujhe raja ke kam kee aeesee jaldee thee ki maain n to talavar sath laya hoo, aur n apana koi hathaiyar hee laya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद ने अहीमेलेक से पूछा, “क्या तुम्हारे पास यहाँ कोई भाला या तलवार है? राजा का कार्य बहुत जरूरी है। मुझे शीघ्रता से जाना है और मैं अपनी तलवार या अन्य कोई शस्त्र नहीं ला सका हूँ।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दाऊद ने अहीमेलक से पूछा, ‘क्या तुम्हारे पास यहाँ, भाला या तलवार है? मुझे महाराज के काम की ऐसी जल्दी थी कि मैं अपने साथ अपनी तलवार तथा अन्य अस्त्र-शस्त्र नहीं ला सका।’
Hindi Bible HHBD
फिर दाऊद ने अहीमेलेक से पूछा, क्या यहां तेरे पास कोई भाला व तलवार नहीं है? क्योंकि मुझे राजा के काम की ऐसी जल्दी थी कि मैं न तो तलवार साथ लाया हूं, और न अपना कोई हथियार ही लाया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर दाऊद ने अहीमेलक से पूछा, “क्या यहाँ तेरे पास कोई भाला या तलवार नहीं है? क्योंकि मुझे राजा के काम की ऐसी जल्दी थी कि मैं न तो अपनी तलवार साथ लाया हूँ, और न अपना कोई हथियार ही लाया।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब दावीद ने अहीमेलेख से प्रश्न किया, “क्या आपके पास यहां कोई तलवार या बर्छी है? इस समय मेरे पास न तो अपनी तलवार है और न ही कोई दूसरा हथियार क्योंकि राजा के निर्देश कुछ ऐसे थे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर दाऊद ने अहीमेलेक से पूछा, “क्या यहाँ तेरे पास कोई भाला या तलवार नहीं है? क्योंकि मुझे राजा के काम की ऐसी जल्दी थी कि मैं न तो तलवार साथ लाया हूँ, और न अपना कोई हथियार ही लाया।”