1 Samuel 21:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yajak ne kaha, ha, palishtee goliyat jise too ne aela tarai men ghaat kiya usakee talavar kapade men lapeee hui aepod ke peede dharee haai yaadi too use lena chahe, to le le, use chhod aur koi yahan naheen haai. daud bola, usake tuly koi naheen vahee mujhe de..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
याजक ने उत्तर दिया, “एक मात्र तलवार जो यहाँ है वह पलिश्ती (गोलियत) की है। यह वही तलवार है जिसे तुमने उससे तब लिया था जब तुमने उसे एला की घाटी में मारा था। वह तलवार एक कपड़े में लिपटी हुई एपोद के पीछे रखी है। यदि तुम चाहो तो उसे ले सकते हो।” दाऊद ने कहा, “इसे मुझे दो। गोलियत की तलवार के समान कोई तलवार नहीं है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पुरोहित ने कहा, ‘जिस पलिश्‍ती योद्धा गोलयत को आपने एलाह घाटी में मारा था, उसकी तलवार यहाँ है। वह एपोद के पीछे एक कपड़े में लपेटी हुई रखी है। यदि आप उसको लेना चाहते हैं, तो ले लीजिए। उसके अतिरिक्‍त यहाँ कोई तलवार नहीं है।’ दाऊद ने कहा, ‘उस तलवार के समान कोई तलवार है ही नहीं। उसी को मुझे दो।’
Hindi Bible HHBD
याजक ने कहा, हां, पलिश्ती गोलियत जिसे तू ने एला तराई में घात किया उसकी तलवार कपड़े में लपेआी हुई एपोद के पीदे धरी है; यदि तू उसे लेना चाहे, तो ले ले, उसे छोड़ और कोई यहां नहीं है। दाऊद बोला, उसके तुल्य कोई नहीं; वही मुझे दे।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
याजक ने कहा, “हाँ, पलिश्ती गोलियत जिसे तू ने एला तराई में घात किया, उसकी तलवार कपड़े में लपेटी हुई एपोद के पीछे रखी है; यदि तू उसे लेना चाहे, तो ले ले, उसे छोड़ और कोई यहाँ नहीं है।” दाऊद बोला, “उसके तुल्य कोई नहीं; वही मुझे दे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पुरोहित ने उत्तर दिया, “एफ़ोद के पीछे कपड़े में लिपटी हुई फिलिस्तीनी गोलियथ की तलवार रखी हुई है. यह वही गोलियथ है, जिसका आपने एलाह की घाटी में संहार किया था. आप चाहें तो इसे ले सकते हैं.” दावीद ने उनसे कहा, “उससे अच्छा हथियार भला, क्या हो सकता है; यह मुझे दे दीजिए.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
याजक ने कहा, “हाँ, पलिश्ती गोलियत जिसे तूने एला तराई में घात किया, उसकी तलवार कपड़े में लपेटी हुई एपोद के पीछे रखी है; यदि तू उसे लेना चाहे, तो ले ले, उसे छोड़ और कोई यहाँ नहीं है।” दाऊद बोला, “उसके तुल्य कोई नहीं; वही मुझे दे।”