1 Samuel 22:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur daud vahan se chala, aur adullam kee gufaa men pahunchakar bach gaya aur yah sunakar usake bhai, varan usake pita ka samast gharana vahan usake pas gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद ने गत को छोड़ दिया। दाऊद अदुल्लाम की गुफा में भाग गया। दाऊद के भाईयों और सम्बन्धियों ने सुना कि दाऊद अदुल्लाम में था। वे दाऊद को देखने वहाँ गए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दाऊद वहाँ से चला गया। उसने भागकर अदूल्लाम की गुफा में शरण ली। जब उसके भाइयों और उसके पिता के परिवार के अन्य लोगों ने यह सुना तब वे वहाँ उसके पास पहुँचे।
Hindi Bible HHBD
और दाऊद वहां से चला, और अदुल्लाम की गुफा में पहुंचकर बच गया; और यह सुनकर उसके भाईं, वरन उसके पिता का समस्त घराना वहां उसके पास गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
दाऊद वहाँ से चला, और बच कर अदुल्लाम की गुफा में पहुँच गया। यह सुनकर उसके भाई, वरन् उसके पिता का समस्त घराना वहाँ उसके पास गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब दावीद ने गाथ से कूच कर अदुल्लाम की एक गुफा में आसरा लिया. जब उनके भाइयों तथा उनके पिता के परिवार को यह मालूम हुआ, वे सभी उनसे भेंटकरने वहां गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
दाऊद वहाँ से चला, और बचकर अदुल्लाम की गुफा # में पहुँच गया; यह सुनकर उसके भाई, वरन् उसके पिता का समस्त घराना वहाँ उसके पास गया।