1 Samuel 22:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur raja ne aheetoob ke putra aheemelek yajak ko aur usake pita ke samast gharane ko, bulava bheja aur jab ve sab ke sab shaaul raj ke pas aa,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब राजा शाऊल ने कुछ लोगों को आज्ञा दी कि वे याजक को उसके पास लेकर आएं। शाऊल ने उनसे अहीतूब के पुत्र अहीमेलेक और उसके सभी सम्बन्धियों को लाने को कहा। अहीमेलेक के सम्बन्धी नोब में याजक थे। वे सभी राजा के पास आए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: राजा ने अहीटूब के पुत्र पुरोहित अहीमेलक को, तथा उसके गोत्र के सब पुरोहितों को जो नोब नगर में थे, दूत भेजकर बुलाया। वे सब राजा के पास आए।
Hindi Bible HHBD
और राजा ने अहीतूब के पुत्रा अहीमेलेक याजक को और उसके पिता के समस्त घराने को, बुलवा भेजा; और जब वे सब के सब शाऊल राज के पास आए,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब राजा ने अहीतूब के पुत्र अहीमेलेक याजक को और उसके पिता के समस्त घराने को, अर्थात् नोब में रहनेवाले याजकों को बुलवा भेजा; और जब वे सब के सब शाऊल राजा के पास आए,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब राजा ने अहीतूब के पुत्र, पुरोहित अहीमेलेख को बुलाने का आदेश दिया; न केवल उन्हें ही, बल्कि नोब नगर में उनके पिता के परिवार के सारे पुरोहितों को भी. वे सभी राजा की उपस्थिति में आ गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और राजा ने अहीतूब के पुत्र अहीमेलेक याजक को और उसके पिता के समस्त घराने को, अर्थात् नोब में रहनेवाले याजकों को बुलवा भेजा; और जब वे सब के सब शाऊल राजा के पास आए,