1 Samuel 22:15 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kya maain ne aj hee usake liye parameshvar se poochhna arambh kiya haai? vah mujh se door rahe! raja n to apane das par aeesa koi dosh lagaa, n mere pita ke samast gharane par, kyonki tera das in sab bakhedon ke vishay kuchh bhee naheen janata.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वह पहली बार नहीं था, कि मैंने दाऊद के लिये परमेश्वर से प्रार्थना की। ऐसी बात बिल्कुल नहीं है। मुझे या मेरे किसी सम्बन्धी को दोष मत लगाओ। हम तुम्हारे सेवक हैं। मुझे कुछ भी ज्ञात नहीं है कि यह सब हो क्या रहा है?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्या मैंने आज पहली बार उनके लिए परमेश्वर से पूछा है? नहीं! महाराज, मुझ पर, अपने सेवक पर तथा मेरे पिता के परिवार के सब पुरोहितों पर अभियोग मत लगाइए। महाराज, मैं इस विषय में थोड़ा-बहुत भी नहीं जानता हूँ।’
Hindi Bible HHBD
क्या मैं ने आज ही उसके लिये परमेश्वर से पूछना आरम्भ किया है? वह मुझ से दूर रहे! राजा न तो अपने दास पर ऐसा कोई दोष लगाए, न मेरे पिता के समस्त घराने पर, क्योंकि तेरा दास इन सब बखेड़ों के विषय कुछ भी नहीं जानता।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्या मैं ने आज ही उसके लिये परमेश्वर से पूछना आरम्भ किया है? वह मुझ से दूर रहे! राजा न तो अपने दास पर ऐसा कोई दोष लगाए, न मेरे पिता के समस्त घराने पर, क्योंकि तेरा दास इन सब बातों के विषय कुछ भी नहीं जानता।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्या आज पहला मौका है, जो मैंने उनके लिए परमेश्वर से प्रार्थना की है? जी नहीं! महाराज, न तो मुझ पर और न मेरे पिता के परिवार पर कोई ऐसे आरोप लगाएं. क्योंकि आपके सेवक को इन विषयों का कोई पता नहीं है, न पूरी तरह और न ही थोड़ा भी.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्या मैंने आज ही उसके लिये परमेश्वर से पूछना आरम्भ किया है? वह मुझसे दूर रहे! राजा न तो अपने दास पर ऐसा कोई दोष लगाए, न मेरे पिता के समस्त घराने पर, क्योंकि तेरा दास इन सब बातों के विषय कुछ भी नहीं जानता।”