1 Samuel 22:19 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur yajakon ke nagar nob ko us ne striayon-purooshae, aur balabachcho, aur doodhapiuvo, aur baailo, gadaho, aur bhed-bakaariyon samet talavar se mara.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
नोब याजकों का नगर था। दोएग ने नोब के सभी लोगों को मार डाला। दोएग ने अपनी तलवार का उपयोग किया और उसने सभी पुरुषों, स्त्रियों, बच्चों और छोटे शिशुओं को भी मार डाला। दोएग ने उनकी गायों, खच्चरों और भेड़ों तक को मार डाला।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शाऊल ने पुरोहितों के नगर, नोब नगर को तलवार से नष्‍ट कर दिया। उसने नगर के स्‍त्री-पुरुष, बालक-बालिकाओं, दूध पीनेवाले शिशुओं को, गाय-बैल, गधों, भेड़-बकरियों को तलवार से मौत के घाट उतार दिया।
Hindi Bible HHBD
और याजकों के नगर नोब को उस ने स्त्रियों- पुरूषों, और बालबच्चों, और दूधपिउवों, और बैलों, गदहों, और भेड़- बकरियों समेत तलवार से मारा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और याजकों के नगर नोब को उस ने स्त्रियों–पुरुषों, और बाल–बच्‍चों, और दूधपीतों, और बैलों, गदहों, और भेड़–बकरियों समेत तलवार से मारा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब उसने पुरोहितों के नगर नोब जाकर वहां; स्त्रियों, पुरुषों, बालकों, शिशुओं, बैलों, गधों तथा भेड़ों को, सभी को, तलवार से घात कर दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और याजकों के नगर नोब को उसने स्त्रियों-पुरुषों, और बाल-बच्चों, और दूधपीतों, और बैलों, गदहों, और भेड़-बकरियों समेत तलवार से मारा।