1 Samuel 22:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
vahan se daud ne moab ke misape ko jakar moab ke raja se kaha, mere pita ko apane pas tab tak akar rahane do, jab tak ki maain n janoon ki parameshvar mere liye kya karega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद ने अदुल्लाम को छोड़ दिया और वह मोआब में स्थित मिस्पा को चला गया। दाऊद ने मोआब के राजा से कहा, “कृपया मेरे माता पिता को आने दें और अपने पास तब तक रहने दें जब तक मैं यह न समझ सकूँ कि परमेश्वर मेरे साथ क्या करने जा रहा है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दाऊद वहाँ से मोआब देश के मिस्‍पाह नगर में गया। उसने मोआब देश के राजा से यह कहा, ‘जब तक मुझे परमेश्‍वर की इच्‍छा ज्ञात न हो जाए कि वह मुझसे क्‍या कराएगा तब तक आप, कृपा कर, मेरे माता-पिता को यहाँ ठहरने की अनुमति दीजिए।’
Hindi Bible HHBD
वहां से दाऊद ने मोआब के मिसपे को जाकर मोआब के राजा से कहा, मेरे पिता को अपने पास तब तक आकर रहने दो, जब तक कि मैं न जानूं कि परमेश्वर मेरे लिये क्या करेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वहाँ से दाऊद ने मोआब के मिसपा को जाकर मोआब के राजा से कहा, “मेरे पिता को अपने पास तब तक आकर रहने दो, जब तक कि मैं न जानूँ कि परमेश्‍वर मेरे लिये क्या करेगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर दावीद वहां से मोआब के मिज़पाह नामक स्थान को चले गए. वहां उन्होंने मोआब के राजा से विनती की, “जब तक परमेश्वर मुझ पर अपनी इच्छा प्रकट न करें, कृपया मेरे माता-पिता को यहां रहने की अनुमति दे दीजिए!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वहाँ से दाऊद ने मोआब के मिस्पे को जाकर मोआब के राजा से कहा, “मेरे पिता को अपने पास तब तक आकर रहने दो, जब तक कि मैं न जानूं कि परमेश्वर मेरे लिये क्या करेगा।”