1 Samuel 22:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab shaaul apane karmachaariyon se jo usake asapas khde the kahane laga, he binyameeaniyo, suno kya yishau ka putra tum sabhon ko khet aur dakh kee baariyan dega? kya vah tum sabhon ko sahasrapaati aur shatapati karega?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शाऊल ने अपने उन अधिकारियों से कहा, जो उसके चारों ओर खड़े थे, “बिन्यामीन के लोगो सुनो! क्या तुम लोग समझते हो कि यिशै का पुत्र (दाऊद) तुम्हें खेत और अंगूरों के बाग देगा? क्या तुम समझते हो कि वह तुमको उन्नति देगा और तुम्हें एक हजार व्यक्तियों और एक सौ व्यक्तियों के ऊपर अधिकारी बनाएगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने आस-पास खड़े हुए अपने सेवकों से कहा, ‘ओ बिन्यामिन कुल के लोगो, मेरी बात सुनो! क्या यिशय का पुत्र तुम सबको खेत और अंगूर के उद्यान देगा? क्या वह तुम सब को हजार-हजार और सौ-सौ सैनिकों के ऊपर अधिकारी नियुक्त करेगा?
Hindi Bible HHBD
तब शाऊल अपने कर्मचारियों से जो उसके आसपास खड़े थे कहने लगा, हे बिन्यामीनियों, सुनो; क्या यिशै का पुत्रा तुम सभों को खेत और दाख की बारियां देगा? क्या वह तुम सभों को सह पति और शतपति करेगा?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब शाऊल अपने कर्मचारियों से जो उसके आसपास खड़े थे कहने लगा, “हे बिन्यामीनियो, सुनो; क्या यिशै का पुत्र तुम सभों को खेत और दाख की बारियाँ देगा? क्या वह तुम सभों को सहस्रपति और शतपति करेगा?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शाऊल ने अपने आस-पास के अधिकारियों से कहा, “बिन्यामिन के लोगों! ध्यान से सुनो, क्या यिशै का पुत्र तुम्हें खेत और अंगूर के बगीचे देगा? क्या वह तुम्हें हज़ार सैनिकों पर और सौ-सौ सैनिकों पर अधिकारी चुनेगा?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब शाऊल अपने कर्मचारियों से जो उसके आस-पास खड़े थे कहने लगा, “हे बिन्यामीनियों, सुनो; क्या यिशै का पुत्र तुम सभी को खेत और दाख की बारियाँ देगा? क्या वह तुम सभी को सहस्त्रपति और शतपति करेगा?