1 Samuel 23:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab daud aur usake jan jo koi chh: sau the keela se nikal gaa, aur idhar udhar jahan kaheen ja sake vahan gaae. aur jab shaaul ko yah bataya gaya ki daud keela se nikala bhag haai, tab us ne vahan jane kee manasa chhod dee..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए दाऊद और उसके लोगों ने कीला को छोड़ दिया। वहाँ लगभग छः सौ पुरुष थे जो दाऊद के साथ गए। दाऊद और उसके लोग एक स्थान से दूसरे स्थान घूमते रहे। शाऊल को पता लग गया कि दाऊद कीला से बच निकला। इसलिए शाऊल उस नगर को नहीं गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: दाऊद और उसके छ: सौ सैनिक उठे और वे कईलाह नगर से बाहर चले गए। जहाँ वे जा सकते थे वहाँ वे चले गए। जब किसी ने शाऊल को यह बात बताई कि दाऊद कईलाह नगर से भाग गया, तब उसने आक्रमण का विचार त्याग दिया।
Hindi Bible HHBD
तब दाऊद और उसके जन जो कोई छ: सौ थे कीला से निकल गए, और इधर उधर जहां कहीं जा सके वहां गए। और जब शाऊल को यह बताया गया कि दाऊद कीला से निकला भाग है, तब उस ने वहां जाने की मनसा छोड़ दी।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब दाऊद और उसके जन जो कोई छ: सौ थे, कीला से निकल गए, और इधर उधर जहाँ कहीं जा सके वहाँ गए। और जब शाऊल को यह बताया गया कि दाऊद कीला से निकल भागा है, तब उसने वहाँ जाने का विचार छोड़ दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब दावीद और उनके साथी, जो संख्या में लगभग छः सौ थे, काइलाह नगर छोड़ चले गए, और वनों में स्थान बदलते हुए घूमते रहे. जब शाऊल को यह सूचना मिली कि दावीद काइलाह नगर छोड़ चुके हैं, उन्होंने अपना अभियान छोड़ दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब दाऊद और उसके जन जो कोई छः सौ थे, कीला से निकल गए, और इधर-उधर जहाँ कहीं जा सके वहाँ गए। और जब शाऊल को यह बताया गया कि दाऊद कीला से निकल भागा है, तब उसने वहाँ जाने का विचार छोड़ दिया।