1 Samuel 23:17 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
us ne us se kaha, mat dra kyonaki too mere pita shaaul ke hath men n padega aur too hee israel ka raja hoga, aur maain tere neeche hoonga aur is bat ko mera pita shaaul bhee janata haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
योनातान ने दाऊद से कहा, “डरो नहीं। मेरे पिता शाऊल तुम्हें चोट नहीं पहुँचा सकते। तुम इस्राएल के राजा बनोगे। मैं तुम्हारे बाद दूसरे स्थान पर रहूँगा। मेरे पिता भी यह जानते हैं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
योनातन ने उससे कहा, ‘मत डरो! मेरे पिता का हाथ तुम तक नहीं पहुंच सकेगा। तुम ही इस्राएली राष्ट्र पर राज्य करोगे। मैं तुमसे पद में गौण रहूंगा। मेरे पिता शाऊल भी यह बात जानते हैं।’
Hindi Bible HHBD
उस ने उस से कहा, मत डर; क्योंकि तू मेरे पिता शाऊल के हाथ में न पड़ेगा; और तू ही इस्राएल का राजा होगा, और मैं तेरे नीचे हूंगा; और इस बात को मेरा पिता शाऊल भी जानता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने उससे कहा, “मत डर; क्योंकि तू मेरे पिता शाऊल के हाथ में न पड़ेगा; और तू ही इस्राएल का राजा होगा, और मैं तेरे नीचे हूँगा; और इस बात को मेरा पिता शाऊल भी जानता है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने दावीद से कहा, “डरना नहीं, मेरे पिता तुम तक पहुंच नहीं सकेंगे. इस्राएल के होनेवाले शासक तुम हो और मैं तुम्हारा सहायक रहूंगा. वस्तुतः मेरे पिता को इस बात की पूरी पता है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने उससे कहा, “मत डर; क्योंकि तू मेरे पिता शाऊल के हाथ में न पड़ेगा; और तू ही इस्राएल का राजा होगा, और मैं तेरे नीचे होऊँगा; और इस बात को मेरा पिता शाऊल भी जानता है।”