1 Samuel 23:22 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tum chalakar aur bhee nishchay kar lo aur dekh bhalakar jan lo, aur usake adde ka pata laga lo, aur boojho ki usako vahan kisane dekha haai kyonki kisee ne mujh se kaha haai, ki vah badee chaturai se kam karata haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जाओ और उसके बारे में और अधिक पता लगाओ। पता लगाओ कि दाऊद कहाँ ठहरा है। पता लगाओ कि दाऊद को वहाँ किसने देखा है। शाऊल ने सोचा, ‘दाऊद चतुर है। वह मुझे धोखा देने की कोशिश कर रहा है।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जाओ, और पता लगाओ। तुम उस स्थान को ध्यान से देखो, जो उसका अड्डा है। उन व्यक्तियों को पहचानो, जिन्होंने उसको देखा है। मुझे बताया गया है कि वह बहुत चतुर है।
Hindi Bible HHBD
तुम चलकर और भी निश्चय कर लो; और देख भालकर जान लो, और उसके अड्डे का पता लगा लो, और बूझो कि उसको वहां किसने देखा है; क्योंकि किसी ने मुझ से कहा है, कि वह बड़ी चतुराई से काम करता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तुम चलकर और भी निश्चय कर लो; और देख भालकर जान लो, और उसके अड्डे का पता लगा लो, और पता लगाओ कि उसको वहाँ किसने देखा है; क्योंकि किसी ने मुझ से कहा है, कि वह बड़ी चतुराई से काम करता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जाइए और जाकर इस तथ्य की पुष्टि कर लीजिए: ठीक-ठीक यह ज्ञात कीजिए कि वह कहां छिपा हुआ है और किसने उसे वहां देखा है; क्योंकि मुझे प्राप्त सूचना के अनुसार वह बहुत ही चालाक व्यक्ति है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तुम चलकर और भी निश्चय कर लो; और देख-भाल कर जान लो, और उसके अड्डे का पता लगा लो, और पता लगाओ कि उसको वहाँ किसने देखा है; क्योंकि किसी ने मुझसे कहा है, कि वह बड़ी चतुराई से काम करता है।