1 Samuel 23:26 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
shaaul to pahad kee aek or, aur daud apen janon samet pahad kee doosaree or ja raha tha aur daud shaaul ke dr ke mare jaldee ja raha tha, aur shaaul apane janon samet daud aur usake janon ko pakadne ke liye ghora banana chahata tha,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शाऊल पर्वत की एक ओर था। दाऊद और उसके लोग उसी पर्वत की दूसरी ओर थे। दाऊद शाऊल से दूर निकल जाने के लिये शीघ्रता कर रहा था। शाऊल और उसके सैनिक पर्वत के चारों ओर दाऊद और उसके लोगों को पकड़ने जा रहे थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शाऊल और उसके सैनिक पहाड़ की एक ओर गए, और दाऊद तथा उसके सैनिक पहाड़ की दूसरी ओर। शाऊल और उसके सैनिक दाऊद तथा उसके सैनिकों पर पीछे से हमला कर उन्हें पकड़ना चाहते थे। दाऊद शाऊल के समीप से दूर जाने के लिए जल्दी कर रहा था।
Hindi Bible HHBD
शाऊल तो पहाड़ की एक ओर, और दाऊद अपेन जनों समेत पहाड़ की दूसरी ओर जा रहा था; और दाऊद शाऊल के डर के मारे जल्दी जा रहा था, और शाऊल अपने जनों समेत दाऊद और उसके जनों को पकड़ने के लिये घेरा बनाना चाहता था,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
शाऊल तो पहाड़ की एक ओर, और दाऊद अपने जनों समेत पहाड़ की दूसरी ओर जा रहा था; और दाऊद शाऊल के डर के मारे जल्दी जा रहा था, और शाऊल अपने जनों समेत दाऊद और उसके जनों को पकड़ने के लिये घेरा बनाना चाहता था,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शाऊल और उनके साथी पर्वत की एक ओर चल रहे थे, दावीद और उनके साथी पर्वत की दूसरी ओर. दोनों के मध्य था पर्वत. दावीद की कोशिश थी कि वह शीघ्र, अति शीघ्र, शाऊल के साथियों से दूर निकल जाएं, क्योंकि वे उनके निकट आते जा रहे थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
शाऊल तो पहाड़ की एक ओर, और दाऊद अपने जनों समेत पहाड़ की दूसरी ओर जा रहा था; और दाऊद शाऊल के डर के मारे जल्दी जा रहा था, और शाऊल अपने जनों समेत दाऊद और उसके जनों को पकड़ने के लिये घेरा बनाना चाहता था,