1 Samuel 23:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab shaaul ko yah samachar mila ki daud keela ko gaya haai. aur shaaul ne kaha, parameshvar ne use mere hath men kar diya haai vah to faattk aur bendevale nagar men ghausakar band ho gaya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
लोगों ने शाऊल से कहा कि अब दाऊद कीला में है। शाऊल ने कहा, “परमेश्वर ने दाऊद को मुझे दे दिया है। दाऊद स्वयं जाल में फँस गया है। वह ऐसे नगर में गया है जिसके द्वार को बन्द करने के लिये दरवाजे और छड़ें हैं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किसी ने शाऊल को बताया कि दाऊद कईलाह नगर में आया है। शाऊल ने कहा, ‘परमेश्‍वर ने दाऊद को मेरे हाथ में सौंपा है। उसने ऐसे नगर में प्रवेश किया है जिसमें द्वार और अर्गलाएं हैं। वह स्‍वयं पिंजड़े में बन्‍द हो गया!’
Hindi Bible HHBD
तब शाऊल को यह समाचार मिला कि दाऊद कीला को गया है। और शाऊल ने कहा, परमेश्वर ने उसे मेरे हाथ में कर दिया है; वह तो फाटक और बेंड़ेवले नगर में घुसकर बन्द हो गया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब शाऊल को यह समाचार मिला कि दाऊद कीला को गया है। और शाऊल ने कहा, “परमेश्‍वर ने उसे मेरे हाथ में कर दिया है; वह तो फाटक और बेंड़ेवाले नगर में घुसकर बन्द हो गया है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब शाऊल को सूचित किया गया कि दावीद काइलाह आए हुए हैं, शाऊल ने विचार किया, “अब तो परमेश्वर ने दावीद को मेरे वश में कर दिया है, क्योंकि अब वह ऐसे नगर में जा छिपा है, जो दीवारों से घिरा हुआ है और जिसमें प्रवेश द्वार भी है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब शाऊल को यह समाचार मिला कि दाऊद कीला को गया है। और शाऊल ने कहा, “परमेश्वर ने उसे मेरे हाथ में कर दिया है; वह तो फाटक और बेंड़ेवाले नगर में घुसकर बन्द हो गया है।”