1 Samuel 24:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
daud shaaul se ye baten kahee chuka tha, ki shaaul ne kaha, he mere bette daud, kya yah tera bol haai? tab shaaul chillakar rone laga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद ने अपना यह कथन समाप्त किया और शाऊल ने पूछा, “मेरे पुत्र दाऊद, क्या यह तुम्हारी आवाज है?” तब शाऊल रोने लगा। शाऊल बहुत रोया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब दाऊद शाऊल से ये बातें कह चुका तब शाऊल ने पूछा, ‘मेरे पुत्र, दाऊद, क्या यह तेरी आवाज है?’ शाऊल जोर-जोर से रोने लगा।
Hindi Bible HHBD
दाऊद शाऊल से ये बातें कही चुका था, कि शाऊल ने कहा, हे मेरे बेटे दाऊद, क्या यह तेरा बोल है? तब शाऊल चिल्लाकर रोने लगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब दाऊद शाऊल से ये बातें कह चुका, तब शाऊल ने कहा, “हे मेरे बेटे दाऊद, क्या यह तेरा बोल है?” तब शाऊल चिल्लाकर रोने लगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब दावीद शाऊल के सामने अपनी यह बातें समाप्त कर चुके, शाऊल ने प्रश्न किया, “क्या यह तुम्हारा स्वर है, मेरे पुत्र, दावीद?” और तब शाऊल ऊंची आवाज में रोने लगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब दाऊद शाऊल से ये बातें कह चुका, तब शाऊल ने कहा, “हे मेरे बेटे दाऊद, क्या यह तेरा बोल है?” तब शाऊल चिल्लाकर रोने लगा।