1 Samuel 24:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir us ne daud se kaha, too mujh se adhaik dharmee haai too ne to mere sath bhlai kee haai, parantu maain ne tere sath burai kee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शाऊल ने कहा, “तुम सही हो और मैं गलती पर हूँ। तुम हमारे प्रति अच्छे रहे। किन्तु मैं तुम्हारे प्रति बुरा रहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने दाऊद से कहा, ‘तू मुझसे अधिक धार्मिक है। तूने बुराई का बदला भलाई से दिया। पर मैंने भलाई के बदले में तुझे बुराई लौटाई।
Hindi Bible HHBD
फिर उस ने दाऊद से कहा, तू मुझ से अधिक धर्मी है; तू ने तो मेरे साथ भलाई की है, परन्तु मैं ने तेरे साथ बुराई की।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर उसने दाऊद से कहा, “तू मुझ से अधिक धर्मी है; तू ने तो मेरे साथ भलाई की है, परन्तु मैं ने तेरे साथ बुराई की।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने दावीद से कहा, “तुम मुझसे अधिक धर्मी व्यक्ति हो, क्योंकि तुमने मेरे दुराचार का प्रतिफल सदाचार में दिया, जबकि मैंने सदैव तुम्हारा बुरा ही करना चाहा है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर उसने दाऊद से कहा, “तू मुझसे अधिक धर्मी है; तूने तो मेरे साथ भलाई की है, परन्तु मैंने तेरे साथ बुराई की।