1 Samuel 24:21 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ab mujh se yahova kee shapath kha, ki maain tere vansh ko tere peechhe nash n karoonga, aur tere pita ke gharane men se tera nam mitta n daloonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अब मुझसे एक प्रतिज्ञा करो। यहोवा का नाम लेकर यह प्रतिज्ञा करो कि तुम मेरे वंशजों को मारोगे नहीं। प्रतिज्ञा करो कि तुम मेरे पिता के परिवार से मेरा नाम मिटाओगे नहीं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मेरे पुत्र, दाऊद! तू प्रभु के नाम में यह शपथ खा कि तू मेरे बाद मेरे वंशजों को नष्ट नहीं करेगा। मेरे पितृकल में से मेरा नाम नहीं मिटाएगा।’
Hindi Bible HHBD
अब मुझ से यहोवा की शपथ खा, कि मैं तेरे वंश को तेरे पीछे नाश न करूंगा, और तेरे पिता के घराने में से तेरा नाम मिटा न डालूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अब मुझ से यहोवा की शपथ खा, कि मैं तेरे वंश को तेरे बाद नष्ट न करूँगा, और तेरे पिता के घराने में से तेरा नाम मिटा न डालूँगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब यहां याहवेह के सामने शपथ लो, कि मेरी मृत्यु के बाद तुम मेरे वंशजों को नहीं मिटाओगे और न ही मेरे नाम को और न मेरे पिता के परिवार की प्रतिष्ठा नष्ट करोगे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अब मुझसे यहोवा की शपथ खा, कि मैं तेरे वंश को तेरे बाद नष्ट न करूँगा, और तेरे पिता के घराने में से तेरा नाम मिटा न डालूँगा।”