1 Samuel 24:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab vah marga par ke bhedshaalon ke pas pahuncha jahan aek gufaa thee, tab shaaul disha firane ko usake bheetar gaya. aur usee gufaa ke konon men daud aur usake jan baaitte huae the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शाऊल सड़क के किनारे भेड़ों के बाड़े के समीप आया। वहाँ समीप ही एक गुफा थी। शाऊल स्वयं गुफा में शौच करने गया। दाऊद और उसके लोग बहुत पीछे उस गुफा में छिपे थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह मार्ग में भेड़शाला के पास पहुंचा। वहां एक गुफा थी। शाऊल शौच करने के लिए उस गुफा में गया। दाऊद और उसके सैनिक गुफा के भीतरी भागों में बैठे थे।
Hindi Bible HHBD
जब वह मार्ग पर के भेड़शालों के पास पहुंचा जहां एक गुफा थी, तब शाऊल दिशा फिरने को उसके भीतर गया। और उसी गुफा के कोनों में दाऊद और उसके जन बैठे हुए थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब वह मार्ग पर के भेड़शालों के पास पहुँचा जहाँ एक गुफ़ा थी, तब शाऊल दिशा फिरने को उसके भीतर गया। उसी गुफ़ा के कोनों में दाऊद और उसके जन बैठे हुए थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
खोज करते हुए वे सब मार्ग के किनारे स्थित उन भेड़ के बाड़ों के निकट पहुंचे, जिनके निकट एक कंदरा थी. शाऊल उस गुफा के भीतर शौच के लिए चले गए. दावीद और उनके साथी गुफा के भीतरी गुप्त स्थानों में छिपे बैठे थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब वह मार्ग पर के भेड़शालाओं के पास पहुँचा जहाँ एक गुफा थी, तब शाऊल दिशा फिरने को उसके भीतर गया। और उसी गुफा के कोनों में दाऊद और उसके जन बैठे हुए थे।