1 Samuel 24:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aeesee baten kahakar daud ne apane janon ko ghaudkee lagai aur unhen shaaul kee haani karane ko uttne n diya. fir shaaul uttkar gufaa se nikala aur apana marga liya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद ने ये बातें अपने लोगों को रोकने के लिये कहीं। दाऊद ने अपने लोगों को शाऊल पर आक्रमण करने नहीं दिया। शाऊल ने गुफा छोड़ी और अपने मार्ग पर चल पड़ा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दाऊद ने इन शब्‍दों के द्वारा अपने सैनिकों का हृदय कायल कर दिया और उन्‍हें शाऊल पर आक्रमण करने नहीं दिया। शाऊल शौच-क्रिया से निवृत हो गुफा से बाहर निकला, और अपने मार्ग पर चला गया।
Hindi Bible HHBD
ऐसी बातें कहकर दाऊद ने अपने जनों को घुड़की लगाई और उन्हें शाऊल की हानि करने को उठने न दिया। फिर शाऊल उठकर गुफा से निकला और अपना मार्ग लिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
ऐसी बातें कहकर दाऊद ने अपने जनों को समझाया, और उन्हें शाऊल पर आक्रमण करने को उठने न दिया। फिर शाऊल उठकर गुफ़ा से निकला और अपना मार्ग लिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इन शब्दों के द्वारा दावीद ने अपने साथियों को शाऊल पर वार करने से रोक दिया. तब शाऊल उठे, गुफा से बाहर निकलकर अपने मार्ग पर आगे बढ़ गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
ऐसी बातें कहकर दाऊद ने अपने जनों को समझाया और उन्हें शाऊल पर आक्रमण करने को उठने न दिया। फिर शाऊल उठकर गुफा से निकला और अपना मार्ग लिया।