1 Samuel 24:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
usake peechhe daud bhee uttkar gufaa se nikala aur shaaul ko peechhe se pukar ke bola, he meere prabhu, he raja. jab shaaul ne fir ke dekha, tab daud ne boomi kee or sir jhukakar dandvata kee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद गुफा से निकला। दाऊद ने शाऊल को जोर से पुकारा, “मेरे प्रभु महाराज!” शाऊल ने पीछे मुड़ कर देखा। दाऊद ने अपना सिर भूमि पर रखकर प्रणाम किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसके जाने के बाद दाऊद भी उठा। वह गुफा से बाहर आया। उसने शाऊल को पीछे से पुकारा, ‘ओ मेरे स्वामी, महाराज!’ शाऊल ने मुड़कर पीछे देखा। दाऊद ने भूमि की ओर झुककर उसका अभिवादन किया।
Hindi Bible HHBD
उसके पीछे दाऊद भी उठकर गुफा से निकला और शाऊल को पीछे से पुकार के बोला, हे मेरे प्रभु, हे राजा। जब शाऊल ने फिर के देखा, तब दाऊद ने भूमि की ओर सिर झुकाकर दण्डवत् की।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसके बाद दाऊद भी उठकर गुफ़ा से निकला, और शाऊल को पीछे से पुकार कर बोला, “हे मेरे प्रभु, हे राजा।” जब शाऊल ने पीछे मुड़कर देखा, तब दाऊद ने भूमि की ओर सिर झुकाकर दण्डवत् की।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब दावीद भी गुफा से बाहर आ गए. वहां से उन्होंने शाऊल को पुकारा, “महाराज, मेरे स्वामी!” दावीद का स्वर सुनकर शाऊल ने मुड़कर पीछे देखा. दावीद ने घुटने टेककर भूमि तक सिर झुकाकर उनका अभिवंदन किया,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसके बाद दाऊद भी उठकर गुफा से निकला और शाऊल को पीछे से पुकारके बोला, “हे मेरे प्रभु, हे राजा।” जब शाऊल ने पीछे मुड़कर देखा, तब दाऊद ने भूमि की ओर सिर झुकाकर दण्डवत् की।