1 Samuel 25:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu aek sevak ne nabal kee patnee abeegaail ko bataya, ki daud ne jangal se hamare svamee ko ashaeervad dene ke liye doot bheje the aur us ne unhen lalakara diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
नाबाल के सेवकों में से एक ने नाबाल की पत्नी अबीगैल से बातें कीं। सेवक ने कहा, “दाऊद ने मरुभूमि से अपने दूतों को हमारे स्वामी (नाबाल) के पास भेजा। किन्तु नाबाल दाऊद के दूतों के साथ नीचता से पेश आया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एक सेवक ने नाबाल की पत्‍नी को यह बात बताई। उसने कहा, ‘दाऊद ने हमारे स्‍वामी को नमस्‍कार करने कि लिए निर्जन प्रदेश से दूत भेजे थे। परन्‍तु स्‍वामी उन पर बरस पड़े।
Hindi Bible HHBD
परन्तु एक सेवक ने नाबाल की पत्नी अबीगैल को बताया, कि दाऊद ने जंगल से हमारे स्वामी को आशीर्वाद देने के लिये दूत भेजे थे; और उस ने उन्हें ललकारा दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु एक सेवक ने नाबाल की पत्नी अबीगैल को बताया, “दाऊद ने जंगल से हमारे स्वामी को आशीर्वाद देने के लिये दूत भेजे थे; और उसने उन्हें ललकार दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसी बीच नाबाल के एक सेवक ने नाबाल की पत्नी अबीगइल को संपूर्ण घटना का वृत्तांत सुना दिया, “दावीद ने हमारे स्वामी के पास मरुभूमि से अपने प्रतिनिधि भेजे थे, कि वे उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रस्तुत करें, मगर स्वामी ने उन्हें घोर अपमान करके लौटा दिया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु एक सेवक ने नाबाल की पत्नी अबीगैल को बताया, “दाऊद ने जंगल से हमारे स्वामी को आशीर्वाद देने के लिये दूत भेजे थे; और उसने उन्हें ललकार दिया।