1 Samuel 25:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu ve manushy ham se bahut achchha bartav rakhte the, aur jab tak ham maaidan men rahate huae unake pas aya jaya karate the, tab tak n to hamaree kuchh hani hui, aur n hamara kuchh khoya gaya
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ये लोग हम लोगों के प्रति बहुत अच्छे थे। हम लोग भेड़ों के साथ मैदानों में जाते थे। दाऊद के लोग हमारे साथ लगातार रहे और उन्होंने हमारे साथ कुछ भी बुरा नहीं किया। उन्होंने पूरे समय हमारा कुछ भी नहीं चुराया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे लोग हमारे साथ अच्‍छा व्‍यवहार करते थे। जब हम उनके पड़ोस के क्षेत्र में थे, और मैदान में भेड़ चरा रहे थे तब उन्‍होंने हमारा कभी अनिष्‍ट नहीं किया। हमने एक भेड़ भी नहीं खोई।
Hindi Bible HHBD
परन्तु वे मनुष्य हम से बहुत अच्छा बर्ताव रखते थे, और जब तक हम मैदान में रहते हुए उनके पास आया जाया करते थे, तब तक न तो हमारी कुछ हानि हुई, और न हमारा कुछ खोया गया;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु वे मनुष्य हम से बहुत अच्छा बर्ताव रखते थे, और जब तक हम मैदान में रहते हुए उनके पास आया जाया करते थे, तब तक न तो हमारी कुछ हानि हुई, और न हमारा कुछ खोया;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ये सभी व्यक्ति हमारे साथ बहुत ही सौहार्दपूर्ण रीति से व्यवहार करते रहे थे. उन्होंने न कभी हमारा अपमान किया, न कभी हमारी कोई हानि ही की. जब हम मैदानों में भेड़ें चराया करते थे हमारी कोई भी भेड़ नहीं खोई. हम सदैव साथ साथ रहे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु वे मनुष्य हम से बहुत अच्छा बर्ताव रखते थे, और जब तक हम मैदान में रहते हुए उनके पास आया-जाया करते थे, तब तक न तो हमारी कुछ हानि हुई, और न हमारा कुछ खोया;