1 Samuel 25:18 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ab abeegaail ne faurtee se do sau rottee, aur do kuppee dakhmadha, aur panch bheadiyon ka mans, aur panch saa boona hua anaj, aur aek sau guchchhe kishaamisha, aur anjeeron kee do sau ttiikayan lekar gadahon par ladavai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अबीगैल ने शीघ्रता की और दो सौ रोटियाँ, दाखमधु की दो भरी मशकें, पाँच पकी भेड़ें, लगभग एक बुशल पका अन्न, दो र्क्वाट मुनक्‌के और दो सौ सूखे अंजीर की टिकियाँ लीं। उसने उन्हें गधों पर लादा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अबीगइल ने अविलम्‍ब दो सौ रोटी, अंगुर के रस से भरी हुई दो मशकें, पांच भेड़ों का पका हुआ मांस, प्राय: पन्‍द्रह किलो भुना हुआ अनाज, एक सौ गुच्‍छे किशमिश, और अंजीर के दो सौ सूखे फल लिये। उसने उनको गधों पर लादा।
Hindi Bible HHBD
अब अबीगैल ने फुर्ती से दो सौ रोटी, और दो कुप्पी दाखमधु, और पांच भेड़ियों का मांस, और पांच सआ भूना हुआ अनाज, और एक सौ गुच्छे किशमिश, और अंजीरों की दो सौ टिकियां लेकर गदहों पर लदवाई।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब अबीगैल ने फुर्ती से दो सौ रोटी, और दो कुप्पी दाखमधु, और पाँच भेड़ों का मांस, और पाँच सआ भूना हुआ अनाज, और एक सौ गुच्छे किशमिश, और अंजीरों की दो सौ टिकियाँ लेकर गदहों पर लदवाई।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह सुनते ही अबीगइल ने तत्काल दो सौ रोटियां, दो छागलें द्राक्षारस, पांच भेड़ें, जो पकाई जा चुकी थी, पांच माप भुना हुआ अन्‍न, किशमिश के सौ पिंड तथा दो सौ पिंड अंजीरों को लेकर गधों पर लाद दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब अबीगैल ने फुर्ती से दो सौ रोटी, और दो कुप्पी दाखमधु, और पाँच भेड़ों का माँस, और पाँच सआ भूना हुआ अनाज, और एक सौ गुच्छे किशमिश, और अंजीरों की दो सौ टिकियाँ लेकर गदहों पर लदवाई।