1 Samuel 25:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
daud ne to socha tha, ki maain ne jo jangal men usake sab mal kee aeesee raksha kee ki usaka kuchh bhee n khoya, yah ni:sandeh vyarth hua kyonaki us ne bhlai ke badale mujh se burai hee kee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अबीगैल से मिलने के पहले दाऊद कह रहा था, “मैंने नाबाल की सम्पत्ति की रक्षा मरुभूमि में की। मैंने यह व्यवस्था की कि उसकी कोई भेड़ खोए नहीं। मैंने यह सब कुछ बिना लिये किया। मैंने उसके लिये अच्छा किया। किन्तु मेरे प्रति वह बुरा रहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दाऊद यह निश्‍चय कर चुका था: ‘मैंने निर्जन प्रदेश में इस आदमी की धन-सम्‍पत्ति की व्‍यर्थ रक्षा की। इस आदमी की एक भेड़ भी नहीं खोई। पर इसने मुझे भलाई का बदला बुराई से दिया।
Hindi Bible HHBD
दाऊद ने तो सोचा था, कि मैं ने जो जंगल में उसके सब माल की ऐसी रक्षा की कि उसका कुछ भी न खोया, यह नि:सन्देह व्यर्थ हुआ; क्योंकि उस ने भलाई के बदले मुझ से बुराई ही की है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
दाऊद ने तो सोचा था, “मैं ने जो जंगल में उसके सब माल की ऐसी रक्षा की कि उसका कुछ भी न खोया, यह नि:सन्देह व्यर्थ हुआ; क्योंकि उसने भलाई के बदले मुझ से बुराई ही की है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस समय दावीद विचार कर ही रहे थे, “निर्जन प्रदेश में हमने व्यर्थ ही इस व्यक्ति की संपत्ति की ऐसी रक्षा की, कि उसकी कुछ भी हानि नहीं हुई, मगर उसने इस उपकार का प्रतिफल हमें इस बुराई से दिया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
दाऊद ने तो सोचा था, “मैंने जो जंगल में उसके सब माल की ऐसी रक्षा की कि उसका कुछ भी न खोया, यह निःसन्देह व्यर्थ हुआ; क्योंकि उसने भलाई के बदले मुझसे बुराई ही की है।