1 Samuel 25:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us puroosh ka nam nabal, aur usakee patnee ka nam abeegaail tha. sree to buddhmaian aur roopavatee thee, parantu puroosh kattor, aur bure bure kam karanevala tha vah to kalebavanshaee tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस व्यक्ति का नाम नाबाल था। उसकी पत्नी का नाम अबीगैल था। अबीगैल बुद्धिमती और सुन्दर स्त्री थी। किन्तु नाबल क्रूर और नीच था। नाबाल कालेब के परिवार से था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उस मनुष्‍य का नाम नाबाल, और उसकी पत्‍नी का नाम आबीगइल था। अबीगइल बुद्धिमती और सुन्‍दर थी। पर उसका पति उजड्ड स्‍वभाव का था और वह अशिष्‍ट व्‍यवहार करता था। वह कालेब के वंश का था।
Hindi Bible HHBD
उस पुरूष का नाम नाबाल, और उसकी पत्नी का नाम अबीगैल था। स्त्री तो बुद्धिमान और रूपवती थी, परन्तु पुरूष कठोर, और बुरे बुरे काम करनेवाला था; वह तो कालेबवंशी था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस पुरुष का नाम नाबाल, और उसकी पत्नी का नाम अबीगैल था। स्त्री तो बुद्धिमान और रूपवती थी, परन्तु पुरुष कठोर, और बुरे बुरे काम करनेवाला था; वह कालेबवंशी था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसका नाम नाबाल था और उसकी अबीगइल नामक पत्नी थी, जो बहुत ही रूपवती एवं विदुषी थी. मगर वह स्वयं बहुत ही नीच, क्रूर तथा क्रुद्ध प्रकृति का था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उस पुरुष का नाम नाबाल, और उसकी पत्नी का नाम अबीगैल था। स्त्री तो बुद्धिमान और रूपवती थी, परन्तु पुरुष कठोर, और बुरे-बुरे काम करनेवाला था; वह कालेबवंशी था।