1 Samuel 25:31 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab tujhe is karan pachhtana n hoga, va mere prabhu ka day peeadit n hoga ki too ne akaran koon kiya, aur mere prabhu ne apana palatta ap liya haai. fir jab yahova mere prabhu se bhlai kare tab apanee dasee ko smaran karana.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और आप इस जाल में नहीं फँसेंगे। आप बुरा काम करने के अपराधी नहीं होंगे। आप निरपराध लोगों को मारने का अपराध नहीं करेंगे। कृपया मुझे उस समय याद रखें जब यहोवा आपको सफलता प्रदान करे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब स्वामी, आपको दु:ख अथवा मानसिक पीड़ा नहीं होगी कि आपने बिना कारण किसी का खून बहाया अथवा स्वयं बदला लिया। जब प्रभु आपके साथ भलाई करेगा, तब स्वामी, अपनी इस सेविका को भी स्मरण करना।’
Hindi Bible HHBD
तब तुझे इस कारण पछताना न होगा, वा मेरे प्रभु का हृदय पीड़ित न होगा कि तू ने अकारण खून किया, और मेरे प्रभु ने अपना पलटा आप लिया है। फिर जब यहोवा मेरे प्रभु से भलाई करे तब अपनी दासी को स्मरण करना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब तुझे इस कारण पछताना न होगा, या मेरे प्रभु का हृदय पीड़ित न होगा कि तू ने अकारण खून किया, और मेरे प्रभु ने अपना बदला आप लिया है। फिर जब यहोवा मेरे प्रभु से भलाई करे तब अपनी दासी को स्मरण करना।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अब आपकी अंतरात्मा निर्दोष के लहू बहाने के दोष से न भरेगी, और न आपको इस विषय में कोई खेद होगा कि आपने स्वयं बदला ले लिया. मेरे स्वामी, जब याहवेह आपको उन्नत करें, कृपया अपनी सेविका को अवश्य याद रखियेगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब तुझे इस कारण पछताना न होगा, या मेरे प्रभु का हृदय पीड़ित न होगा कि तूने अकारण खून किया, और मेरे प्रभु ने अपना बदला आप लिया है। फिर जब यहोवा मेरे प्रभु से भलाई करे तब अपनी दासी को स्मरण करना।”