1 Samuel 25:33 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur tera vivek dhany haai, aur too ap bhee dhany haai, ki too ne mujhe aj ke din koon karane aur apana palatta ap lene se rok liya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम्हारे अच्छे निर्णय के लिये परमेश्वर तुम्हें आशीर्वाद दे। तुमने आज मुझे निरपराध लोगों को मारने से बचाया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम्‍हारी समझबूझ धन्‍य है। तुम धन्‍य हो! तुमने मुझे आज हत्‍या के दोष से बचा लिया। तुमने मुझे स्‍वयं अपने हाथ से बदला लेने से रोका।
Hindi Bible HHBD
और तेरा विवेक धन्य है, और तू आप भी धन्य है, कि तू ने मुझे आज के दिन खून करने और अपना पलटा आप लेने से रोक लिया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और तेरा विवेक धन्य है, और तू आप भी धन्य है, कि तू ने मुझे आज के दिन खून करने और अपना बदला आप लेने से रोक लिया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सराहनीय है आपका उत्तम अनुमान! आज मुझे रक्तपात से रोक देने के कारण आप स्वयं सराहना की पात्र हैं. आपने मुझे आज स्वयं बदला लेने की भूल से भी बचा लिया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और तेरा विवेक धन्य है, और तू आप भी धन्य है, कि तूने मुझे आज के दिन खून करने और अपना बदला आप लेने से रोक लिया है।