1 Samuel 25:39 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
nabal ke marane ka hal sunakar daud ne kaha, dhany haai yahova jis ne nabal ke sath meree namadharai ka mukama ladkar apane das ko burai se rok rakha aur yahova ne nabal kee buraiko usee ke sir par lad diya haai. tab daud ne logon ko abeegaail ke pas isaliye bheja ki ve us se usakee patnee hone kee batacheet karen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद ने सुना कि नाबाल मर गया है। दाऊद ने कहा, “यहोवा की स्तुति करो! नाबाल ने मेरे विरुद्ध बुरी बातें कीं, किन्तु यहोवा ने मेरा समर्थन किया। यहोवा ने मुझे पाप करने से बचाया और यहोवा ने नाबाल को मर जाने दिया क्योंकि उसने अपराध किया था।” तब दाऊद ने अबीगैल को एक सन्देश भेजा। दाऊद ने उसे अपनी पत्नी होने के लिये कहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब दाऊद ने सुना कि नाबाल का देहान्त हो गया, तब उसने कहा, ‘धन्य है प्रभु! नाबाल ने मेरा अपमान किया था। उसका प्रतिशोध स्वयं प्रभु ने उससे लिया, और मुझे, अपने सेवक को बुराई करने से रोका। प्रभु ने नाबाल की बुराई का फल उसी के सिर पर डाल दिया।’ तत्पश्चात् दाऊद ने अबीगइल के पास दूत भेजे कि वे उससे दाऊद के साथ विवाह करने के लिए बातचीत करें।
Hindi Bible HHBD
नाबाल के मरने का हाल सुनकर दाऊद ने कहा, धन्य है यहोवा जिस ने नाबाल के साथ मेरी नामधराई का मुक मा लड़कर अपने दास को बुराई से रोक रखा; और यहोवा ने नाबाल की बुराईको उसी के सिर पर लाद दिया है। तब दाऊद ने लोगों को अबीगैल के पास इसलिये भेजा कि वे उस से उसकी पत्नी होने की बातचीत करें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
नाबाल के मरने का हाल सुनकर दाऊद ने कहा, “धन्य है यहोवा जिसने नाबाल के साथ मेरी नामधराई का मुक़द्दमा लड़कर अपने दास को बुराई से रोक रखा; और यहोवा ने नाबाल की बुराई को उसी के सिर पर लाद दिया है।” तब दाऊद ने लोगों को अबीगैल के पास इसलिये भेजा कि वे उससे उसकी पत्नी होने की बातचीत करें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब दावीद ने नाबाल की मृत्यु का समाचार सुना, वह कह उठे, “धन्य हैं याहवेह, जिन्होंने नाबाल द्वारा किए गए मेरे अपमान का बदला ले लिया है. याहवेह अपने सेवक को बुरा करने से रोके रहे तथा नाबाल को उसके दुराचार का प्रतिफल दे दिया.” दावीद ने संदेशवाहकों द्वारा अबीगइल के पास विवाह का प्रस्ताव भेजा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
नाबाल के मरने का हाल सुनकर दाऊद ने कहा, “धन्य है यहोवा जिसने नाबाल के साथ मेरी नामधराई का मुकद्दमा लड़कर अपने दास को बुराई से रोक रखा; और यहोवा ने नाबाल की बुराई को उसी के सिर पर लाद दिया है।” तब दाऊद ने लोगों को अबीगैल के पास इसलिए भेजा कि वे उससे उसकी पत्नी होने की बातचीत करें।