1 Samuel 25:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain ne suna haai, ki jo too un katar raha haai tere charavahe ham logon ke pas rahe, aur n to ham ne unakee kuchh hani kee, aur n unaka kuchh khoya gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैंने सुना है कि तुम अपनी भेड़ों से ऊन काट रहे हो। तुम्हारे गड़रिये कुछ समय तक हम लोगों के साथ रहे थे और हम लोगों ने उन्हें कोई कष्ट नहीं दिया। जब तक तुम्हारे गड़रिये कर्मेल में रहे हमने उनसे कुछ भी नहीं लिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने सुना है कि आप ऊन कतरवा रहे हैं। देखिए, आपके चरवाहे हमारे साथ थे। हमने उनका कोई अनिष्‍ट नहीं किया। जब तक वे कर्मेल क्षेत्र में रहे, उन्‍होंने एक भेड़ भी नहीं खोई।
Hindi Bible HHBD
मैं ने सुना है, कि जो तू ऊन कतर रहा है; तेरे चरवाहे हम लोगों के पास रहे, और न तो हम ने उनकी कुछ हानि की, और न उनका कुछ खोया गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं ने सुना है, कि जो तू ऊन कतर रहा है; तेरे चरवाहे हम लोगों के पास रहे, और न तो हम ने उनकी कुछ हानि की, और न उनका कुछ खोया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘मुझे यह समाचार प्राप्‍त हुआ है कि आपकी भेड़ों का ऊन क़तरा जा रहा है. जब आपके चरवाहे हमारे साथ थे, सारे समय जब वे कर्मेल में थे, हमने न तो उन्हें अपमानित किया, न उन्हें कोई हानि पहुंचाई है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैंने सुना है, कि जो तू ऊन कतर रहा है; तेरे चरवाहे हम लोगों के पास रहे, और न तो हमने उनकी कुछ हानि की, और न उनका कुछ खोया गया।