1 Samuel 26:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab daud ne bhale aur panee kee jharee ko shaaul ke sirahane se utta liya aur ve chale gaae. aur kisee ne ise n dekha, aur n jana, aur n koi jaga kyonaki ve sab is karan soae huae the, ki yahova kee or se un men bharee neend sama gai thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए दाऊद ने भाले और पानी के घड़े को लिया जो शाऊल के सिर के पास थे। तब दाऊद और अबीशै ने शाऊल के डेरे को छोड़ दिया। किसी ने यह होते नहीं देखा। कोई व्यक्ति इसके बारे में न जान सका। कोई भी व्यक्ति जागा भी नहीं। शाऊल और उसके सैनिक सोते रहे क्योंकि यहोवा ने उन्हें गहरी नींद में डाल दिया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दाऊद ने शाऊल के सिरहाने से भाला और पानी की सुराही उठा ली और वे वहां से चले गए। किसी ने उन्‍हें जाते हुए नहीं देखा। किसी को पता नहीं चला। कोई जागा भी नहीं। वे गाढ़ी नींद में सो रहे थे। प्रभु ने उन्‍हें गहरी नींद में सुला दिया था।
Hindi Bible HHBD
तब दाऊद ने भाले और पानी की झारी को शाऊल के सिरहाने से उठा लिया; और वे चले गए। और किसी ने इसे न देखा, और न जाना, और न कोई जागा; क्योंकि वे सब इस कारण सोए हुए थे, कि यहोवा की ओर से उन में भारी नींद समा गई थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब दाऊद ने भाले और पानी की सुराही को शाऊल के सिरहाने से उठा लिया; और वे चले गए। किसी ने इसे न देखा, और न जाना, और न कोई जागा; क्योंकि वे सब इस कारण सोए हुए थे कि यहोवा की ओर से उनमें भारी नींद समा गई थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दावीद ने वह भाला तथा सिर के निकट रखे जल पात्र को उठाया और वे दोनों वहां से बाहर निकल आए. उन्हें न तो किसी ने देखा और न ही किसी को इसके विषय में कुछ ज्ञात ही हुआ. उन सभी पर घोर निद्रा छाई हुई थी; याहवेह द्वारा उन पर डाली गई घोर निद्रा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब दाऊद ने भाले और पानी की सुराही को शाऊल के सिरहाने से उठा लिया; और वे चले गए। और किसी ने इसे न देखा, और न जाना, और न कोई जागा; क्योंकि वे सब इस कारण सोए हुए थे, कि यहोवा की ओर से उनमें भारी नींद समा गई थी।